एक्सप्लोरर

योगी सरकार पर सबसे बड़ा धब्बा है सहारनपुर हिंसा: समाजवादी पार्टी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने यूपी के सहारनपुर में हुई हिंसा को लेकर सूबे की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. सहारनपुर हिंसा को योगी सरकार पर सबसे बड़ा धब्बा करार देते हुए एसपी ने कहा कि आत्मसम्मान के साथ जीने से वंचित दलित समाज को अब पलायन और धर्म परिवर्तन के लिये भी मजबूर होना पड़ रहा है.

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि सहारनपुर कांड बीजेपी सरकार पर सबसे बड़ा काला धब्बा है. आजादी के 70 सालों के दौरान दलित आत्म सम्मान के साथ जीने से वंचित हैं और अब उन्हें पलायन तथा धर्म परिवर्तन के लिए भी विवश होना पड़ रहा है.

उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में हिंसा पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है. तलवार और दूसरे घातक शस्त्रों का इस्तेमाल हो रहा है. परिवार दहशत में है. कम से कम सहारनपुर में तो पूरी प्रशासनिक व्यवस्था विफल हो गयी है. यह स्थिति लोकतंत्र एवं धर्मनिरपेक्षता के लिए भी खतरा है. यह खतरा तब और भी बढ़ जाता है जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गर्व से कहते हैं कि प्रदेश में विपक्ष का वजूद नहीं बचा है.

योगी सरकार पर सबसे बड़ा धब्बा है सहारनपुर हिंसा: समाजवादी पार्टी

सहारनपुर हमलों की स्वतंत्र जांच करायी जाए: कांग्रेस

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर दलितों की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए सहारनपुर हमलों की स्वतंत्र जांच कराने तथा जिले के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ मामले दर्ज करने की मांग की. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सहारनपुर के हमले कुछ वर्गों की मानसिकता का परिणाम हैं जो यह सोचते हैं कि उन्हें उपद्रव करने, दलितों का उत्पीड़न और अत्याचार करने और मारने का अधिकार मिल गया है क्योंकि मुख्यमंत्री उनको संरक्षण देंगे और उनके खिलाफ कानून कार्रवाई नहीं करेगा.

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के अनुसूचित जाति विभाग के प्रमुख के राजू ने कहा, ‘‘यह बहुत ही दुखद स्थिति है. यह यूपी में कानून एवं व्यवस्था के लिए अच्छा नहीं है. यह उत्तर प्रदेश के विकास के लिए अच्छा नहीं है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब समाज का कोई वर्ग यह समझता है कि वह हत्या कर बच सकता है तथा कमजोर वर्ग, दलित यह महसूस करने लगते हैं कि उन्हें सरकार की ओर से कोई संरक्षण नहीं मिलेगा.’’ उन्होंने कहा कि सहारनपुर में यही हो रहा है.

सहारनपुर हिंसा: लेफ्ट ने की दलितों पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

सीपीआई (एम) ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दलितों पर ‘जानलेवा’ हमलों की घटना की निंदा करते हुए आज राज्य सरकार से समुदाय के सदस्यों के साथ कथित तौर पर मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

वाम दल ने योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली राज्य सरकार पर हिंसा को ‘अंजाम देने वाले’ सवर्णों की मदद करने का आरोप लगाया और सहारनपुर में कानून के शासन को सुनिश्चित करने के लिए ‘पक्षपातपूर्ण’ नीति छोड़ने की मांग की. जिले में पिछले महीने से वर्ग संघर्ष की घटनाएं देखने को मिल रही हैं.

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा, ‘‘स्थिति पूरी तरह बिगड़ रही है और पुलिस के सामने दलितों पर अत्याचार हो रहा है. यह पूरी तरह शासन के अभाव का मामला है.’’ माकपा पोलितब्यूरो ने बयान जारी कर कहा, ‘‘माकपा दलितों के खिलाफ अत्याचार में संलिप्त सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करती है. प्रशासन को कमजोर लोगों को पूरी सुरक्षा देनी चाहिए.’’

सहारनपुर हिंसा में अब तक 25 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश सरकार ने सहारनपुर में हुई हिंसक घटनाओं पर कड़ा रुख अख्तियार किया है. सहारनपुर में हुई हिंसा में अब तक 25 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है. स्थिति को समान्य करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. यह जानकारी पुलिस महानिरीक्षक विजय सिंह मीणा ने दी.

पुलिस महानिरीक्षक (लोक शिकायत) विजय सिंह मीणा ने कहा कि सहारनपुर हिंसा मामले में अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि बीते दिन की सहारनपुर हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हुई है. उन्होंने बताया कि जिले में स्थिति नियंत्रण में है, 10 कम्पनियां तैनात की गई हैं. स्थिति की समीक्षा के लिए चार वरिष्ठ अधिकारी भी भेजे गए हैं. स्थिति सामान्य होने तक अधिकारी वहीं रहकर उठाए जा रहे कदमों पर नजर रखेंगे.

सहारनपुर के एसएसपी को हटाये जाने के सवाल पर मीणा ने सिर्फ इतना कहा कि उनके पास इसकी कोई जानकारी नहीं है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाई. शासन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सहारनपुर हिंसा को लेकर जिलाधिकारी एन. पी. सिंह व एसएसपी सुभाष दुबे के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'माफियाओं को...', अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात पर राज्यसभा MP डॉ. संगीता बलवंत
'माफियाओं को...', अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात पर राज्यसभा MP डॉ. संगीता बलवंत
दिल्ली EV पॉलिसी से ऑटो चालक नाराज, 15 नवंबर से आंदोलन की चेतावनी
दिल्ली EV पॉलिसी से ऑटो चालक नाराज, 15 नवंबर से आंदोलन की चेतावनी
अंकिता भंडारी केस: पूर्व MLA सुरेश राठौड़-उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट के लिए तैयार
अंकिता भंडारी केस: पूर्व MLA सुरेश राठौड़-उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट के लिए तैयार
क्या होगा CJP का अगला कदम? आशुतोष रांका बोले, 'हम नेता नहीं, आगे की...'
क्या होगा CJP का अगला कदम? आशुतोष रांका बोले, 'हम नेता नहीं, आगे की...'

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget