एक्सप्लोरर

गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए संगम नगरी में हुआ 'रन फॉर गंगा' रेस का आयोजन

रन फॉर गंगा नाम से हुई इस दौड़ को योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. दौड़ में मेयर अभिलाषा गुप्ता समेत तमाम सामजिक संगठनों के सदस्य- स्कूली बच्चे व आम नागरिक भी शामिल हुए.

नई दिल्ली: मोक्षदायिनी कही जाने वाली गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए लोगों को जागरूक करने की मुहिम के तहत इलाहाबाद में आज सैकड़ों लोगों ने दौड़ लगाई. इस दौड़ को 'रन फॉर गंगा' थीम दी गई थी. रेस में शामिल लोगों का जोश देखने लायक था. इस मौके पर लोगों ने गंगा को स्वच्छ व निर्मल करने की शपथ के साथ एक दूसरे को जागरूक करने का संकल्प लिया. लोगों ने राष्ट्रीय नदी गंगा के लिए दौड़ लगाई और हाथ उठाकर गंगा में प्रदूषण नहीं फैलाने व इसकी धारा को निर्मल बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया. राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत हुई आठ किलोमीटर की इस अनूठी दौड़ में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया. 'नमामि गंगे' योजना के तहत नगर निगम की ओर से आयोजित पांच किलोमीटर की इस दौड़ में झूंसी निवासी वीरेंद्र कुमार पाल (पुरुष वर्ग) और मऊआइमा की रहने वाली पूजा पटेल (महिला वर्ग) अव्वल रहीं. दौड़ का मकसद सबसे आगे रहकर ईनाम हासिल करना नहीं बल्कि गंगा के प्रति अपना समर्पण जताना व इसे स्वच्छ रखने में सहयोग देना था. रन फॉर गंगा नाम से हुई इस दौड़ को योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. दौड़ में मेयर अभिलाषा गुप्ता समेत तमाम सामजिक संगठनों के सदस्य- स्कूली बच्चे व आम नागरिक भी शामिल हुए. इस मौके पर कहा गया कि जन सहभागिता के बिना गंगा को उसका पुराना गौरव दिला पाना मुमकिन नहीं है. दौड़ में शामिल लोगों ने अपने हाथों में गंगा जागरूकता पर आधारित स्लोगन वाले पोस्टर व बैनर ले रखे थे और लगातार डेढ़ घंटे तक गंगा जागरूकता को लेकर नारेबाजी कर रहे थे. दौड़ ख़त्म होने के बाद विजेताओं को ईनाम भी दिए गए. रन फॉर गंगा रेस का आयोजन इलाहाबाद नगर निगम ने कई संस्थाओं के सहयोग से किया गया था. दौड़ में शामिल लोगों का कहना था कि अब बयानबाजी और एक-दूसरे पर आरोप लगाने के बजाय गंगा की धारा अविरल व निर्मल करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए. शहर के कंपनी गार्डन से शुरू हुई यह रेस वापस वहीं पहुंचकर ख़त्म हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी की जमाखोरी की तो अब खैर नहीं, प्रशासन ने शुरू की छापेमारी
चीनी की जमाखोरी की तो अब खैर नहीं, प्रशासन ने शुरू की छापेमारी
UP Election 2027: नेहटौर में मुस्लिम-जाट-सैनी वोट निर्णायक? BJP-सपा में कांटे की रहेगी टक्कर
नेहटौर में मुस्लिम-जाट-सैनी वोट निर्णायक? BJP-सपा में कांटे की रहेगी टक्कर
UP Election 2027: धामपुर सीट पर मुस्लिम वोटर्स होंगे निर्णायक? सपा-BJP में रहेगा मुकाबला
धामपुर सीट पर मुस्लिम वोटर्स होंगे निर्णायक? सपा-BJP में रहेगा मुकाबला
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget