एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव: मोदी सरकार की नैया डूब रही है, आरएसएस ने भी छोड़ दिया है साथ- मायावती

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस चुनाव में मोदी सरकार की नैया डूब रही है. आरएसएस ने भी मोदी का साथ छोड़ दिया है.

लखनऊ: आखिरी चरण के मतदान से पहले बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में मोदी सरकार की नैया डूब रही है और आरएसएस ने भी उनका साथ छोड़ दिया है. मायावती ने दावा किया कि इस चुनाव में आरएसएस के स्वयंसेवक झोला लेकर नजर नहीं रहे हैं और बीजेपी को जनविरोध का सामना करना पड़ रहा है इसलिए मोदी के पसीने छूट रहे हैं. इसके साथ ही मायावती ने कहा कि रोड-शो और भजन कीर्तन करना चुनावों के दौरान फैशन बन गया है. इसमें बहुत अधिक पैसा खर्च होता है. चुनाव आयोग को चाहिए कि वो इस पैसे को भी उम्मीदवार के खर्चे में जोड़ दे. मायावती ने कहा कि जब किसी उम्मीदवार पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए बैन लगता है, तब वो सार्वजनिक जगहों पर जाते हैं और मंदिरों में पूजा करते हैं. इस चीज को मीडिया में दिखाया जाता है. ये बंद होना चाहिए. चुनाव आयोग को इस पर एक्शन लेना चाहिए. आपको बता दें कि मायावती ने मोदी पर ये हमला ऐसे वक्त में किया है जब आखिरी चरण में मतदान बाकी है, जहां मोदी के सहयोगी राजभर ने उनका साथ छोड़ रखा है और तीन सीटों पर महागठबंधन और कांग्रेस के उम्मीदवारों के समर्थन का एलान किया है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने मिर्जापुर में कांग्रेस, महाराजगंज और बांसगांव में गठबंधन को समर्थन देने का फैसला लिया है. मोदी पर की थी ये टिप्पणी एक दिन पहले ही बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला था. उन्होंने कहा," मुझे पता चला है कि बीजेपी में खासकर विवाहित महिलाएं अपने पतियों को मोदी के करीब जाता देखा घबरा जाती हैं. वह सब यह सोचती हैं कि कहीं यह मोदी अपनी औरत की तरह ही हमको भी हमारे पतियों से अलग न करवा दे." मायावती ने कहा, "बीजेपी के लोग महिलाओं का सम्मान नहीं करते यहां तक कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए पीएम मोदी ने अपनी पत्नी को भी छोड़ दिया. मोदी अगर राजनीतिक लाभ के लिए अपनी पत्नी को छोड़ सकते हैं तो फिर देश की मां व बहनों को वह कैसे न्याय दे सकते हैं. वह इनको कैसे सम्मान देंगे." लगातार पीएम को ले रही हैं निशाने पर मायावती लगातार पीएम पर निशाना साध रही हैं और अपने भाषणों में तीखा हमला कर रही हैं. वे जहां भी जाती हैं वहां कहती हैं कि नमो नमो जाने वाले हैं और जय भीम वाले आने वाले हैं. उन्होंने सीधे तौर पर कभी खुद को पीएम पद का उम्मीदवार नहीं बताया लेकिन इशारों में अपने समर्थकों तक अपनी बात को पहुंचा दिया. उन्होंने ये तक भी कहा कि चुनाव के बाद जब पीएम या अन्य कोई बड़ी जिम्मेदारी संभालने के लिए चुनाव लड़ना हुआ तो वे चुनाव लड़ेंगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget