एक्सप्लोरर

लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर में हुआ रोजा इफ्तार का आयोजन, दिखी गंगा-जमुनी तहजीब

मनकामेश्वर मठ के आरती स्थल पर हुए रोज़ा इफ्तार के आयोजन में तमाम मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी रोज़ा इफ्तार किया साथ ही मुस्लिम समुदाय ने रोज़ा खोल कर आरती स्थल पर नमाज़ भी अदा की.

लखनऊ: लखनऊ में हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करते हुए मनकामेश्वर मंदिर की महंत दिव्या गिरी ने पहली बार रोजा इफ्तार का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में सभी समुदाय के लोगों ने शिरकत की. मनकामेश्वर मठ के आरती स्थल पर हुए रोज़ा इफ्तार के आयोजन में तमाम मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी रोज़ा इफ्तार किया साथ ही मुस्लिम समुदाय ने रोज़ा खोल कर आरती स्थल पर नमाज़ भी अदा की.

महंत दिव्य गिरी ने कहा- हमारे मन में कोई भेदभाव नहीं है

रमज़ान के महीने में आम तौर पर राजनीतिक पार्टी के लोग हिन्दू मुस्लिम एकता दिखाने के लिए रोज़ा इफ्तार का आयोजन करते हैं लेकिन लखनऊ पहली बार ऐसा हुआ हुआ जब एक महंत ने रोज़ा अफ्तार का आयोजन किया. रोज़ा अफ्तार का आयोजन करने वाली महंत दिव्य गिरी ने कहा कि हमारे मन में कोई भेदभाव नहीं है.

बड़े मंगल पर प्रसाद वितरित कर सकते हैं तो हम लोग रोजा इफ्तार क्यों नहीं

रोजा अफ्तार सब लोगों को करना चाहिए. जब वह लोग बड़े मंगल पर प्रसाद वितरित कर सकते हैं तो हम लोग रोजा इफ्तार क्यों नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि किसी प्यासे को पानी पिलाना, इससे अच्छा और कोई कार्य नहीं हो सकता.आज यह साबित हो गया है, किसी के मन में मैल नहीं है. हम सब वास्तव में एक है कोई भी मन से किसी से अलग नहीं है. हमने एक आग्रह किया था और सभी लोग उपस्थित हुए, इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनता के अंदर भाव आखिर क्या है.

लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर में हुआ रोजा इफ्तार का आयोजन, दिखी गंगा-जमुनी तहजीब

नवाब मीर जाफर अब्दुल्लाह ने कहा- एक अच्छी पहल

वहीं नवाब मीर जाफर अब्दुल्लाह ने कहा कि गंगा जमुनी तहजीब का प्रैक्टिकल नमूना पेश किया है मनकामेश्वर मंदिर की महंत दिव्यागिरी जी ने गोमती किनारे इस तरह के आयोजन का किया जाना अद्भुत है. उन्होंने कहा लोग बातें तो बहुत करते हैं, लेकिन अमल बहुत कम लोग करते हैं, यह दुनिया के लिए एक मिसाल होगी, जो समाज को बांटने और इंसानियत को बांटने की बात करते हैं उनके लिए बहुत बड़ा तमाचा है, अमन कैसे हो सकता है, एक दूसरे के साथ किस तरह से रहा जा सकता है उसकी एक अच्छी पहल हुई है,विभिन्न राजनीतिक पार्टियां जो करती हैं, उन्हें ये नहीं करना चाहिए. उनको सबक लेना चाहिए उनको सीखना चाहिए,हिंदुस्तान को अमन का एक नमूना माना जाता है.

मुस्लिम धर्मगुरुओं ने की जमकर तारीफ साथ ही रोज़ा इफ्तार में शिरकत करने पहुंचे मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में जो नफरत फैलाने की साज़िश रची जा रही है वो नाकाम होगी.इससे सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया मे एक अच्छा संदेश जाएगा. साथ ही धर्मगुरुओं ने मनकामेश्वर मठ के आरती स्थल पर रोज़ा अफतार के आयोजन की जमकर सराहना की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हुई बारिश
दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हुई बारिश
रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget