एक्सप्लोरर

5 सरकारी बैंकों से 500 करोड़ का लोन लेकर रोटोमैक कंपनी के मालिक विक्रम कोठारी गायब

एक ओर पंजाब नेशनल बैंक में हुए साढ़े 11 हजार करोड़ के घोटाले की जांच जारी है, वहीं दूसरी ओर कानपुर में 500 करोड़ से ज्यादा का एक और बैंकिंग घोटाला सामने आया है.

कानपुर: एक ओर पंजाब नेशनल बैंक में हुए साढ़े 11 हजार करोड़ के घोटाले की जांच जारी है, वहीं दूसरी ओर कानपुर में 500 करोड़ से ज्यादा का एक और बैंकिंग घोटाला सामने आया है. इस घोटाले के तार पेन बनाने वाली नामी कंपनी रोटोमैक के मालिक विक्रम कोठारी से जुड़े हैं.

बताया जा रहा है कि विक्रम कोठारी ने पांच सरकारी बैंकों से 500 करोड़ से ज्यादा का कर्ज लिया लेकिन साल भर पूरा होने के बाद भी अब तक उनकी ओर से लोन अदा नहीं किया गया है. खास बात ये हैं कि रोटोमैक कंपनी के मालिक विक्रम कोठारी इस वक्त कहां हैं इसकी कोई जानकारी नहीं है.

कानपुर के मालरोड के सिटी सेंटर में रोटोमैक का दफ्तर भी काफी दिनों ने बंद पड़ा है. आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर विक्रम कोठारी को इतना बड़ा लोन दिया गया.

आपको बताते हैं कि आखिर विक्रम कोठारी कौन हैं-

- पान पराग के संस्थापक एमएम कोठारी के बेटे हैं विक्रम कोठारी - पिता की मृत्यु के बाद विक्रम कोठारी ने स्टेशनरी का बिजनेस शुरू किया - रोटोमैक के नाम से पेन, स्टेशनरी और ग्रीटिंग्स कार्ड्स का काम शुरू किया - कुछ ही साल में विक्रम कोठारी ने रोटोमैक को बड़ी कंपनी बनाया - पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने विक्रम कोठारी को सम्मानित किया था

आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर विक्रम कोठारी को इतना बड़ा लोन दिया गया. अब विक्रम कोठारी की ओर से लोन अदायगी न होने से बैंक अधिकारी सकते में हैं. यूनियन बैंक के मैनेजर पीके अवस्थी का कहा है कि विक्रम कोठारी पर उनके बैंक से 485 करोड़ का लोन है और उन पर NCNT के तहत कार्रवाई चल रही है. साथ ही उनकी प्रॉपर्टी को भी बेचने की तैयारी है. इलाहाबाद बैंक से विक्रम कोठारी ने 352 करोड़ का कर्ज लिया है. बैंक के मैनेजर राजेश कुमार गुप्ता ने लोन चुकता न करने पर विक्रम कोठारी की प्रॉपर्टी को बेच कर पैसे रिकवर होने की उम्मीद जताई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget