एक्सप्लोरर

फाइव स्टार होटल में BSP नेता के बेटे ने लहराई पिस्टल, रॉबर्ट वाड्रा बोले-ये कैसी कानून व्यवस्था है और इसके लिए कौन जिम्मेदार है?

वाड्रा ने ट्वीट कर कहा, ''मुझे अपने देश की राजधानी दिल्ली, यहां रहने वाले लोगों और अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता हो रही है. दिल्ली में कैसी कानून व्यवस्था है और इसके लिए कौन जिम्मेदार है?' होटल में बंदूक लेकर हंगामा किया गया. क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री इस पर कोई कार्रवाई करेंगे?''

लखनऊ: यूपी से बीएसपी सांसद रहे राकेश पांडे के बेटे आशीष पांडे के फाइव स्टोर होटल के बाहर पिस्टल लहराने वाला वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं. इस वीडियो को देखकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने भी अपनी बात रखी है.

वाड्रा ने ट्वीट कर कहा, ''मुझे अपने देश की राजधानी दिल्ली, यहां रहने वाले लोगों और अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता हो रही है. दिल्ली में कैसी कानून व्यवस्था है और इसके लिए कौन जिम्मेदार है?' होटल में बंदूक लेकर हंगामा किया गया. क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री इस पर कोई कार्रवाई करेंगे?''

वहीं आशीष पांडे के चाचा पवन पांडे का कहना है कि इस घटना को कुछ लोग राजनीतिक रूप देने की कोशिश कर रहे हैं. धमकाने जैसी कोई घटना नहीं हुई है. पर जो लोग इस घटना पर बयान दे रहे हैं वो अपने आधार पर इसे मनगढ़ंत कहानी बना रहे हैं. ये होटल के बाहर की घटना है. वीडियो में जो लड़का-लड़की दिखाई दे रहे हैं वो पहले से लड़ने पर अमादा थे. कुछ लोग हमारे परिवार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं.

पवन पांडे ने कहा कि आशीष पिस्टल लेकर सिर्फ गाड़ी से उतरा था उसने किसी पर पिस्टल तानी नहीं थी.

इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि काली टीशर्ट और गुलाबी पैंट पहने एक शख्स दिल्ली के नामी फाइव स्टोर होटल  के बाहर एक लड़की को धमका रहा है. उसके हाथ में पिस्टल भी है. आशीष के साथ एक लड़की भी दिखाई दे रही है जो दूसरे कपल को धमका रही है.

बताया जा रहा है कि आशीष नशे की स्थिति में लेडीज वॉशरूम में घुस गया था और एक लड़की ने इस बात का विरोध किया था. इसी बात से नाराज अशीष ने उस पर पिस्टल तान दी और गालियां देने लगा.

वायरल वीडियो को आधार बना कर आशीष पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. ये घटना अक्टूबर 14 की है. जिस वक्त से पूरा घटनाक्रम चल रहा था उस वक्त वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी चुपचाप खड़े रहे.

एक मिनट 14 सेकेंड का ये वीडियो अब हर सोशल प्लेटफॉर्म पर दिख रहा है. वीडियो में ये भी दिख रहा है कि आशीष देख लेने की धमकियां देते हुए अपनी कार में बैठा लेकिन फिर से उतर कर लड़ने के लिए वापस पहुंचा.

आशीष की कार के अंदर तीन लड़कियां बैठी दिखाई दे रही हैं जिनमें से एक विदेशी लग रही है. ये लड़कियां आशीष को काबू करने की कोशिशें कर रही हैं लेकिन आशीष का गुस्सा कम नहीं हो रहा है. होटल के स्टाफ ने ना तो आशीष को पकड़ने का प्रयास किया और ना ही ये जानने की कोशिश की कि आखिर हथियार के साथ आशीष अंदर पहुंचा कैसे.

देखें आशीष पांडे के चाचा पवन पांडे ने इस मामले में क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
Manjalpur By-Election 2026 Results LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? आज आएंगे नतीजे
LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? आज आएंगे नतीजे
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
दतिया उपचुनाव के नतीजे आज, कई नेताओं की परीक्षा; भोपाल से दिल्ली पहुंचेगी गूंज
दतिया उपचुनाव के नतीजे आज, कई नेताओं की परीक्षा; भोपाल से दिल्ली पहुंचेगी गूंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget