एक्सप्लोरर

आरएलडी उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती से की मुलाकात, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

जयंत चौधरी ने लखनऊ में मायावती के घर पहुंच कर मुलाकात की. जयंत ने उन्हें शॉल और किताबें भी भेंट कीं. यूपी में जयंत की पार्टी आरएलडी भी एसपी-बीएसपी गठबंधन में शामिल है.

लखनऊ: राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती के साथ मुलाकात की. जयंत ने उन्हें शॉल और किताबें भी भेंट कीं. गठबंधन की घोषणा के बाद आज मायावती और जयंत के बीच ये पहली मुलाकात थी. बीएसपी महासचिव सतीश चंद्र मिश्र भी इस मौके पर मौजूद थे.

माना जा रहा था कि शायद अखिलेश भी इस दौरान पहुंचें लेकिन ऐसा नहीं हुआ. जिस रोज गठबंधन की घोषणा हुई थी उस दिन केवल मायावती और अखिलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इसके कुछ दिन बाद अखिलेश और जयंत ने एक संयुक्त प्रेसवार्ता की थी. राष्ट्रीय लोकदल, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन में शामिल है.

मुजफ्फरनगर, बागपत और मथुरा सीटों पर आरएलडी अपने उम्मीदवार उतारेगी. माना जा रहा है कि बागपत से अजीत सिंह और मथुरा से जयंत चौधरी चुनाव लड़ेंगे. मुजफ्फरनगर सीट से कौन चुनाव लड़ेगा ये अभी साफ नहीं है. हालांकि राष्ट्रीय लोकदल ने फिलहाल किसी सीट पर कोई घोषणा नहीं की है.

आरएलडी उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती से की मुलाकात, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

आपको बता दें कि 38 सीटों पर बीएसपी, 37 सीटों पर एसपी और 3 सीटों पर आरएलडी गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं. दो सीटों- अमेठी और रायबरेली पर गठबंधन ने उम्मीदवार नहीं उतारने की घोषणा की थी.

माना जा रहा है कि मायावती और जयंत चौधरी के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हालातों को लेकर भी बात हुई होगी. राष्ट्रीय लोकदल का मुख्य प्रभाव क्षेत्र पश्चिमी उत्तर प्रदेश को ही माना जाता है. जयंत चौधरी खुद मथुरा से सांसद रह चुके हैं जबकि उनके पिता अजीत सिंह को कद्दावर जाट नेता माना जाता है.

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के ट्वीट से प्रियंका गांधी के यूपी दौरे को लेकर संशय की स्थिति

संभल से समाजवादी उम्मीदवार शफीकुर रहमान बर्क का दावा- यूपी में सबसे अधिक वोटों से जीतूंगा

बीजेपी के 'बागी' श्यामाचरण गुप्ता समाजवादी पार्टी में हुए शामिल, बांदा से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

यूपी: 20 फीसदी सांसदों का टिकट काट सकती है बीजेपी, वीके सिंह और महेश शर्मा को दोबारा मौका

समाजवादी पार्टी ने चार और उम्मीदवार घोषित किए, संभल से बर्क और कैराना से तबस्सुम को मिला टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM के काफिले के दौरान झुलसी रेशू को नहीं मिला इंसाफ, अब करेंगी आंदोलन?
जयपुर: CM के काफिले के दौरान झुलसी रेशू को नहीं मिला इंसाफ, अब करेंगी आंदोलन?
दिल्ली में SIR की डेट आगे बढ़ी, कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली में SIR की डेट आगे बढ़ी, कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट?
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget