एक्सप्लोरर

भड़काऊ बयान का साइड इफेक्ट, MIM नेता वारिस पठान के खिलाफ मुम्बई पुलिस में शिकायत दर्ज

MIM नेता वारिस पठान के खिलाफ मुम्बई पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है. पठान ने कलबुर्गी में विवादास्पद बयान दिया था. शिकायत दर्ज करानेवाली संस्था का आरोप है कि पठान का बयान देशद्रोह की श्रेणी में आता है.

मुंबई: कर्नाटक के कलबुर्गी में एमआईएम नेता और पूर्व विधायक वारिस पठान ने भड़काऊ और आपत्तिजनक भाषण दिया था. वारिस पठान के भाषण पर सभी पार्टियों ने एमआईएम नेता वारिस पठान को निशाने पर लिया है. शिवसेना नेता संजय राउत ने तो यहां तक कह दिया कि क्या वारिस पठान या एमआईएम देश के मुसलमानों के ठेकेदार है ?

वारिस पठान के खिलाफ शिकायत दर्ज
वारिस पठान का कलबुर्गी में दिए आपत्तिजनक और भड़काऊ भाषण का क्लिप वायरल हो रहा है. जिसके बाद मुम्बई के अंधेरी पुलिस स्टेशन में वारिस पठान के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. वारिस पठान के खिलाफ शिकायत अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाली संस्ठा 'संघर्ष' के अध्यक्ष पृथ्वीराज म्हस्के ने की है. पृथ्वीराज म्हस्के के मुताबिक, 'हिन्दू और मुस्लिम हम सभी एक हैं लेकिन वारिस पठान के बयान समाज में नफरत पैदा करता है. उन्होंने आरोप लगाया कि पठान मुसलमानों को उकसाने का काम कर रहे हैं और वारिस पठान का बयान देशद्रोह की श्रेणी में आता है. इसलिए वारिस पठान पर देशद्रोह की धारा के तहत आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की गई है.
क्या भड़कऊ बयान सियासी जमीन तलाशने की कवायद 
वारिस पठान ने कर्नाटक के कलबुर्गी में दिए भाषण में भड़काऊ बयान देते हुए कहा था, "15 करोड़ मुसलमान 100 करोड़ हिंदुओ पर भारी हैं. अभी शेरनी के रूप में मुस्लिम महिलाएं सामने आई हैं मगर पसीने छूटने लगे, सोच लो जब हम एक साथ आएंगे तो क्या होगा ?" वारिस पठान साल 2014 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुंबई की भायखला सीट से विधायक चुनकर आए थे. मगर साल 2019 के विधानसभा चुनाव में वारिस पठान बुरी तरह हार गए. माना जा रहा है कि वारिस पठान का भड़काऊ बयान उनकी राजनैतिक जमीन तलाशने की कवायद है. जिससे उनका कोर मुस्लिम वोट बैंक स्थिर हो सके. पठान पर आरोप है कि इससे पहले आपत्तिजनक बयान देते रहे हैं.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: 'केंद्र के 200 अधिकारी हमारे संपर्क में', राहुल गांधी का बड़ा दावा
LIVE: 'केंद्र के 200 अधिकारी हमारे संपर्क में', राहुल गांधी का बड़ा दावा
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
ओवैसी का यूपी CM को चैलेंज- 'योगी आदित्यनाथ संभल से चुनाव लड़ लें, इंशाअल्लाह...'
ओवैसी का यूपी CM को चैलेंज- 'योगी आदित्यनाथ संभल से चुनाव लड़ लें, इंशाअल्लाह...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget