RJD ने बीजेपी के मंत्रियों की दादागिरी को लेकर नीतीश के सुशासन पर उठाए सवाल
RJD ने बीजेपी के मंत्रियों की दादागिरी पर नीतीश के सुशासन पर सवाल उठाए हैं. आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि बीजेपी के दो नेता बिहार सरकार के अधिकारियों को हड़काते हैं. इसका क्या मतलब है.

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और अश्वनी चौबे के रवैये पर आरजेडी ने सवाल उठाया. आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "बीजेपी के दो केंद्रीय मंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के बहुत ही प्यारे और दुलारे हैं. ये प्रधानमंत्री जी के चहेते भी हैं. वो दोनों ही बिहार सरकार के अधिकारियों को हड़काते हैं. एक कहते है कि मैं आत्महत्या कर लूंगा क्योंकि अधिकारी काम नही कर रहा है. अब चुकी यहां भी एनडीए की ही सरकार है तो अब ये जनता को बताना होगा कि इसका क्या मतलब है.
उन्होंने आगे कहा,''इसका मतलब ये भी हो सकता है कि या तो ये समानांतर सरकार चलना चाहते हैं. या फिर ये अधिकारियों के बहाने नीतीश कुमार को आंख दिखा रहे हैं क्योंकि बीजेपी का ये वो धरा है जो कहता है कि 2020 में हम नीतीश कुमार को अपना कप्तान नही मानते हैं.''
मृत्युंजय तिवारी ने कहा, ''नीतीश कुमार के सुशासन के पोल को नरेंद्र मोदी के दोनों चहेते मंत्रियों ने खोल कर रख दिया है. वो इस बात को दिखा रहा है कि बिहार में जो डबल इंजन की सरकार है उसका यहीं रिजल्ट है. एक इंजन अधिकारियों को हड़का रहा है तो दूसरा इंजन आने वाले चुनाव में कप्तान बनने के लिए तड़प रहा है.''
मृत्युंजय तिवारी ने आगे कहा, '' ये पूरी तरह से मलाई खाने के लिए सत्ता में आये हैं. अभी लगातार नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी हो रही है. आखिर ये कौन सा और कैसा गठबंधन है. जो बिहार में चल रहा है ये जनता जानना चाहती है.''
गिरिराज और अश्वनी चौबे ने क्या कहा था
केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने आज अपने संसदीय क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित इलाकों का दौरा किया था. इस दौरान बारिश में भीगकर उन्होंने लोगों की समस्या सुनी और अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया. बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री नहीं पहुंचने पर उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना भी साधा. उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है और अगर ये काम नहीं हो रहा है तो इससे स्पष्ट है कि बेगूसराय के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है.
वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य परिवार कल्याण मंत्री अश्वनी कुमार चौबे की जनता दरबार मे 'दादागिरी' दिखाई थी. बीजेपी कार्यकर्ता का गुंडा पंजी में नाम दर्ज होने की शिकायत पर अश्वनी कुमार चौबे भड़के गए थे. उन्होंने नया भोजपुर ओपी प्रभारी की वर्दी उतरवाने की दी धमकी दी थी.
यह भी पढ़ें-
Viral Video: पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के साथ लड़के ने ली सेल्फी, सोशल मीडिया पर हुआ मशहूर
























