एक्सप्लोरर

सामने आए तेजस्वी यादव, ट्वीट कर कहा- घुटनों का करा रहा था इलाज, लोगों के हक की लड़ाई जारी रहेगी

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर बताया है कि वह घुटनों का इलाज कराने में व्यस्त थे. उन्होंने कहा कि इस दौरान वह तमाम गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के गरीब लोगों के हक की लड़ाई जारी रहेगी.

पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव कहां हैं? आज इस सवाल से पर्दा उठ गया. तेजस्वी यादव ने खुद एक के बाद एक कई ट्वीट कर बताया कि वह कहीं नहीं गए हैं बल्कि यहीं बिहार के गरीब लोगों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए डटे हुए हैं.

तेजस्वी यादव ने इस दौरान प्रदेश में इंसेफ्लाइटिस से बच्चों की हो रही असामयिक मौतों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को आदेश दिया गया था कि बिना फोटो खिचाए पीड़ित परिवार से मिलें. आरजेडी नेता ने अपनी अनुपस्थिति की वजह बताते हुए कहा कि वह घुटनों का इलाज करा रहे थे.

तेजस्वी यादव ने कहा, ''मैं पिछले कुछ सप्ताह से अपने इलाज में व्यस्त था. मैं पूरी तरह से प्रदेश में इंसेफ्लाइटिस की समस्या पर नजर रखे हुए था. पार्टी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को पीड़ित परिवार से मिलने के आदेश दिए थे. इस दौरान उन्हें फोटो खिचाने को नहीं कहा गया था. पार्टी के सांसदों को संसद में ये मुद्दा उठाने को कहा गया. इसी के कारण पीएम को इस समस्या पर बोलना पड़ा.''

तेजस्वी यादव ने कहा कि पार्टी के राज्यसभा सांसदों को ये मुद्दा संसद में उठाने के लिए कहा गया. इसी का नतीजा है कि पीएम मोदी को इस समस्या पर बोलना पड़ा. अपनी वापसी के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि आरजेडी अपने शुरुआती दिनों से ही गरीबों लोगों के संघर्षों के बीच रही है.

उन्होंने कहा कि पार्टी की शैली एक चुनाव में हार से नहीं बदल जाएगी. तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी पार्टी नई ऊर्जा के साथ गरीब लोगों की समस्याओं के लिए लड़ती रहेगी.

पार्टी नेताओं ने कहा था कि उन्हें नहीं मालूम तेजस्वी कहां हैं

इससे पहले तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे. कुछ दिनों पहले तेजस्वी कहां हैं के सवाल पर पार्टी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा था कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है.उन्होंने कहा था कि उनके अनुमान के अनुसार वह क्रिकेट विश्व कप मैच देखने गए हुए हैं, लेकिन वह इस बारे में आश्वस्त नहीं हैं.

गौरतलब है कि तेजस्वी यादव दो जून को अपनी मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की ओर से आयोजित इफ्तार पार्टी और 11 जून को पिता और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद के जन्मदिवस के अवसर पर मौजूद नहीं थे. शुक्रवार को वह बिहार विधानसभा के सत्रारंभ के समय भी अनुपस्थित थे.

महाराष्ट्र: पुणे में दर्दनाक हादसा, 20 फीट ऊंची दीवार मजदूरों के घर पर गिरी, 16 लोगों की मौत

इंडोनेशिया और ब्राजील के राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी, अब G20 सम्मेलन के तीसरे सत्र में होंगे शामिल

जन्मदिन राशिफल, 29 जून: आज है जन्मदिन तो समय अच्छा है, लाभ मिलेगा

UP के बिजनौर में वाहन जांच के दौरान व्यक्ति की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
दिल्ली के कथित ISI नेटवर्क में मुजफ्फरनगर कनेक्शन, गिरफ्तार युवकों के परिवार ने किया बड़ा दावा
दिल्ली के कथित ISI नेटवर्क में मुजफ्फरनगर कनेक्शन, गिरफ्तार युवकों के परिवार ने किया बड़ा दावा
Maharashtra Flood News: भारी बारिश से तबाह आलंदी के लिए 10 करोड़ की मदद, युद्धस्तर पर शुरू होंगे काम
महाराष्ट्र में भारी बारिश से तबाह आलंदी के लिए 10 करोड़ की मदद, युद्धस्तर पर शुरू होंगे काम
Jaipur News: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जयपुर: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget