एक्सप्लोरर

बिहार: तेजस्वी यादव का आरोप- नीतीश कुमार के मंत्री नहीं मानते हैं सरकार का आदेश, दिखाए सबूत

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रेस रिलीज जारी कर आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के मंत्री सरकार के आदेशों का पालन नहीं करते हैं.

पटना: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी कोटा के मंत्रियों पर 31 मार्च तक सभा करने पर लगी रोक को नहीं मानने का आरोप लगाया. तेजस्वी यादव ने प्रेस रिलीज जारी किया. इसमें कहा गया है, "बिहार सरकार कोरोना वायरस के प्रकोप के प्रति पूर्णतः संवेदनहीन और असमंजस में नज़र आ रही है. हमारे प्रशिक्षण शिविर स्थल को कोरोना के नाम पर रद्द कर दिया गया. हमने ख़ुशी-ख़ुशी आदेश का पालन किया लेकिन स्वास्थ्य मंत्री सरकार की एडवाइजरी की ख़ुद धज्जियां उड़ा रहे है. सरकार का ऐसा दोहरा रवैया क्यों?''

उन्होंने कहा, ''सरकार के निर्णय और उनके मंत्रियों व विभागों में कहीं कोई तालमेल नहीं दिख रहा. सरकार की सलाह की ख़ुद उनके मंत्री और सहयोगी दल बीजेपी के प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष उल्लंघन कर रहे है. एक ओर सरकार स्कूल, कॉलेज, सिनेमाघर और पार्क इत्यादि बंद करवा रही है तो दूसरी ओर स्वयं स्वास्थ्य मंत्री ही रोहतास में बीजेपी कार्यकर्ताओं का मजमा सजा कर आम जनता की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं.''

कोरोना की तैयारी को लेकर सरकार से पूछे सवाल

तेजस्वी यादव ने पूछा क्या स्वास्थ्य मंत्री ने हर जिले में 100 से 300 बिस्तरों वाले सुसज्जित अत्याधुनिक तकनीक व चिकित्सकों से लैस आइसोलेशन वार्ड तैयार कर लिया है?क्या हर प्राथमिक उपचार केंद्र में कम से कम 10 बिस्तर के आइसोलेशन वार्ड तैयार हैं? क्यों कोरोना वायरस के संक्रमण के मुफ़्त जाँच और इलाज की घोषणा अब तक नहीं की गई है? आम नागरिकों को मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध करवाने में सरकार क्यों पल्ला झाड़ रही है? इनकी जमाखोरी व दाम बढ़ाकर मुनाफाखोरी रोकने के कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे?

आरजेडी नेता ने पूछा, ''स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे अपने दायित्वों के प्रति कब गम्भीर होंगे? कब तक उनकी और सरकार की संवेदनहीनता की कीमत बिहारवासी अपनी जान गंवा चुकाते रहेंगें? क्या स्कूल, कॉलेज बन्द करने जैसी सतही कार्यवाही मात्र से बिहार सरकार कोरोना के खतरे से निपटने के प्रति आश्वस्त हो चुकी है? समय रहते नीतीश सरकार कब जागेगी? क्या चमकी बुखार के तरह इस बार भी सरकार सैकड़ों जानों के लीलने के बाद ही जागने का अभिनय करने का मन बना चुकी है?''

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को बर्खास्त करने की मांग की तेजस्वी यादव ने कहा कि जब सीमित क्षेत्र में सेवन के कारण फैलते चमकी बुखार से निपटने में सरकार को 2 महीने लग गए तो सांस व स्पर्श से फैलने वाले वायरस से यह सरकार कैसे निपटेगी? चमकी बुखार में मासूम बच्चे मरते जा रहे थे और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे क्रिकेट मैच का स्कोर पूछ रहे थे और कल जब मुख्यमंत्री कोरोना वायरस पर मीटिंग कर रहे थे तो जनाब अपने मोबाइल पर Video देखने में व्यस्त थे? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थोड़ी हिम्मत जुटाएँ और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करें.

दरअसल, कोरोना के खतरे को लेकर राज्य सरकार के सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक के सरकार के निर्देश के बावजूद मंगल पांडेय ने शनिवार को पांच जिलों के बीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक बैठक की. रोहतास के विक्रमगंज में आज बीजेपी ने पांच जिलों के कार्यकर्ताओं की कार्यशाला बुलायी थी. इसमें सैकड़ों लोग मौजूद थे. बीजेपी वर्करों के इस जुटान के मुख्य अतिथि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय थे. मंगल पांडेय ने कैमूर, रोहतास, भोजपुर, बक्सर और औरंगाबाद के बीजेपी कार्यकर्ताओं की इस बैठक को संबोधित किया.

बिहारः कोरोना वायरस के चलते पटना-नेपाल बसों का परिचालन 31 मार्च तक स्थगित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर: RAC कांस्टेबल ने की खुदकुशी! EVM स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में थी तैनाती
अजमेर: RAC कांस्टेबल ने की खुदकुशी! EVM स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में थी तैनाती
अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग
कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget