एक्सप्लोरर

'नीतीश के वध' वाले तेजप्रताप के बयान पर आरजेडी ने दी सफाई, जेडीयू ने कहा- मानसिक इलाज होना चाहिए

तेज प्रताप यादव ने 'नीतीश कुमार का वध' होगा जैसे बयान दिए. इसपर आरजेडी ने सफाई देते हुए कहा कि तेज प्रताप यादव ने व्यक्तिगत तौर पर नीतीश कुमार के लिए कुछ नहीं कहा. जेडीयू ने पलटवार करते हुए कहा कि तेज प्रताप यादव का मानसिक इलाज होना चाहिए.

पटना: आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की जुबान फिसल ही नहीं रही बल्कि बिगड़ती जा रही है. कुछ दिन पहले ही तेज प्रताप यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'नीतीश कुमारी' कहा था, अब हाजीपुर में नीतीश कुमार का 'वध' करने की नारेबाजी की.

क्या है मामला?

दरअसल, गुरुवार की देर शाम तेज प्रताप एक धार्मिक कार्यक्रम में राजापाकड़ पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं. कार्यक्रम स्थल पर तेज प्रताप यादव ने अपने निराले अंदाज में बांसुरी बजाई. शंखनाद कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस दौरान तेज प्रताप यादव ने नीतीश कुमार पर जबरदस्त हमला किया. बोलते-बोलते तेज प्रताप ने कहा कि जिस प्रकार से कंस का वध हुआ था उसी तरह 2020 में नीतीश कुमार का वध होगा.

तेज प्रताप यादव के बयान पर आरजेडी ने दी सफाई

तेज प्रताप यादव के इस बयान पर आरजेडी ने सफाई थी. आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि ये तो मुहावरा मात्र है. इस शासन को कंस का रूप बताया गया है. आप इसे दूसरे रूप में न लें. उनके कहने का मतलब कुछ और था. चमकी बुखार से कई बच्चों की मौत हुई, शेल्टर होम कांड में बच्चियों के साथ बुरा हुआ, नाले के पानी में पटना डूब गया. जनता परेशान है और महंगाई की मार झेल रही है. ऐसे में इस शासन को कंस का प्रतीक माना गया है. आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि तेज प्रताप यादव ने व्यक्तिगत तौर पर मुख्यमंत्री के लिए ऐसा नहीं कहा है.

जेडीयू ने कहा- मानसिक इलाज होना चाहिए

वहीं जेडीयू ने आरजेडी की सफाई को सही नहीं माना. जेडीयू नेता राजीव रंजन ने कहा कि तेज प्रताप यादव बिहार की राजनीति में एक विदूषक की स्थिति में आ गए हैं. इनके बयानों को कोई गंभीरता से नहीं लेता है. जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा, ''लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने एक तरह से कानून को ललकारा है. क्या वो वध का अर्थ समझते हैं. उनके खिलाफ कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित होनी चाहिए और मानसिक इलाज के लिए उन्हें आरोग्यशाला में जरूर भेजा जाना चाहिए.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget