एक्सप्लोरर

तेजस्वी के तंज पर बीजेपी का पलटवार, कहा- वो मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं

तेजस्वी यादव के तंज पर बीजेपी ने कहा कि महागठबंधन के नेता मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं. उसके नेताओं को मालूम है कि वे जिस दिन सीटों का बंटवारा करेंगे उसी दिन महागठबंधन टूट जाएगा.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों में सीट बंटवारे के बीच राष्ट्रीय जनता दल ने राज्य में एनडीए की हालत पतली होने पर जोर दिया, वहीं बीजेपी ने कहा कि महागठबंधन के नेता मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं और उनमें सीटों की घोषणा होते ही गठबंधन बिखर जायेगा. उल्लेखनीय है कि बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटों में से बीजेपी और जेडीयू 17-17 और लोजपा छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

एनडीए में सीटों के बंटवारे की घोषणा के बाद आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया कि लोजपा और जेडीयू को 2 साल बाद प्रधानमंत्री मोदी से नोटबंदी पर सवाल पूछने का फ़ायदा मिला. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जनादेश चोरी के बाद भी बीजेपी बिहार में इतनी मज़बूत हुई कि 22 वर्तमान सांसद होने के बावजूद 17 सीट पर चुनाव लड़ेगी और 2 सांसद वाले नीतीश भी 17 सीट पर लड़ेंगे. अब समझ जाइये एनडीए की कितनी पतली हालत है.

तेजस्वी यादव के बयान पर चुटकी लेते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार में मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि महागठबंधन के नेता मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं. उसके नेताओं को मालूम है कि वे जिस दिन सीटों का बंटवारा करेंगे उसी दिन महागठबंधन टूट जाएगा. उन्होंने कहा कि कई नेता महागठबंधन का साथ छोड़ देंगे और इसलिए महागठबंधन के नेता सीट बंटवारे का मामला लंबा खींच रहे हैं.

बिहार प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार में बीजेपी, जेडीयू और लोजपा का गठबंधन मजबूती के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एकजुट है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में चालीस की चालीस सीटों पर एनडीए को जीत दिलाने और फिर से नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी दलों के नेताओं ने संकल्प व्यक्त किया है.

बिहार: NDA में 'जुड़वा भाई' के फॉर्मूले पर बंटी सीटें, BJP-JDU 17, LJP-6, राज्यसभा जाएंगे पासवान

एनडीए से अलग हुए उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी छोडने वाले सांसद अरूण कुमार ने कहा कि वह दुखी है क्योंकि नीतीश कुमार के कारण एनडीए गठबंधन में उन्हें नजरंदाज किया गया.उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के सामने बीजेपी ने आत्मसमर्पण कर दिया है. सीटों का उचित बंटवारा नहीं हुआ है. उल्लेखनीय है कि सांसद अरूण कुमार ने कुछ समय पहले उपेन्द्र कुशवाहा से अपनी राहें अलग कर ली थी और ऐसी चर्चा थी कि उन्हें एनडीए में जगह दी जायेगी.

महागठबंधन पर मोदी का निशाना, ‘ये निजी अस्तित्व बचाने का नापाक गठबंधन, जनता से लेना देना नहीं’

बीजेपी के नेता मंगल पांडे ने कहा कि एनडीए ने राज्य में सभी 40 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए बिहार में पहले से बेहतर परिणाम देगा. बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक माहौल गर्म था. लोजपा के नेता चिराग पासवान के एक ट्वीट को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी जिसमें उन्होंने एनडीए के गंभीर हालत में होने की बात कही थी.

यह भी देखें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Jantar Mantar Protest Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
DU के प्रोफेसर्स नहीं बन सकते प्रोटेस्ट का हिस्सा, एडवाइजरी पर भड़के दीपेंदर हुड्डा, बोले- 'शर्म आनी चाहिए'
DU के प्रोफेसर्स नहीं बन सकते प्रोटेस्ट का हिस्सा, एडवाइजरी पर भड़के दीपेंदर हुड्डा, बोले- 'शर्म आनी चाहिए'
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'फ्रंट कैमरा से वीडियो बनाते हैं, बैक डोर से छात्रों को पिटवाते हैं', PM मोदी से ये किसने कहा?
'फ्रंट कैमरा से वीडियो बनाते हैं, बैक डोर से छात्रों को पिटवाते हैं', PM मोदी से ये किसने कहा?

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget