एक्सप्लोरर

बिहारः हार के बाद कांग्रेस विधायक ने महागठबंधन पर उठाए सवाल, बोलीं- ठीक से नहीं हुआ सीटों का बंटवारा

लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद महागठबंधन के अंदर पार्टियों के बीच विवादों का दौर शुरू हो गया है. आरजेडी विधायक के बाद अब कांग्रेस के विधायक ने सवाल खड़े किए हैं.

पटनाः लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और उसके गठबंधन को मिली करारी हार के बाद अब पार्टी के अंदर से ही विरोध के स्वर उठने लगे हैं. महागठबंधन में शामिल कांग्रेस पार्टी की विधायक भावना झा ने सीटों के बंटवार को लेकर आरजेडी पर सवाल खड़े किए हैं.

एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए भावना झा ने कहा, ''मुझे नहीं लगता है कि कहीं भी महगठबंधन मजबूत रूप से चुनाव लड़ रहा था. जैसे साल 2015 में लड़ा गया था वैसे इस बार चुनाव नहीं लड़ा गया. जब कांग्रेस को 11 सीट देने की बात हुई थी लेकिन मात्र 9 दिया गया.''

आरजेडी विधायक ने तेजस्वी पर उठाए थे सवाल

इससे पहले पटना के गायघाट से विधायक महेश्वर यादव ने तेजस्वी यादव को अपने निशाने पर लिया था. गायघाट के विधायक ने कहा, ''तेजस्वी यादव को नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. किसी वरिष्ठ नेता को प्रतिपक्ष का नेता बनाना चाहिए. ऐसा नही करने पर पार्टी में बगावत होगी. अगर ऐसा नहीं होता है तो हमारे साथ आरजेडी के बहुत सारे विधायक हैं. विधानसभा में अलग गुट बनाकर विरोध करुंगा.

सीटों के बंटवारे पर दिखी थी रार

बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर काफी खींचतान देखने को मिला था. सीटों के बंटवारे को लेकर सभी दलों के बीच विवाद नजर आया था. कांग्रेस जहां 11 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती थी वहीं आरजेडी उसे कम से कम सीटें देना चाहती थी.

हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में आरजेडी 19 सीटों पर चुनाव लड़ी थी लेकिन खाता भी नहीं खोल पाई. बिहार में कुल 40 सीटों में से एनडीए ने 39 सीटों पर जीत दर्ज की है. एक सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है.

बिहारः चुनाव परिणाम के बाद आरजेडी में उठे बगावत के सुर, पार्टी विधायक ने मांगा विपक्ष पद से तेजस्वी यादव का इस्तीफा

क्या कांग्रेस को पुत्रमोह ने हराया? देखिए, ये रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
बिहार में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर CJP की दो टूक, 'भरोसे को…'
बिहार में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर CJP की दो टूक, 'भरोसे को…'
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी पर विवादित पोस्ट करने वालों पर एक्शन?
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी पर विवादित पोस्ट करने वालों पर एक्शन?

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget