एक्सप्लोरर

उन्नाव गैंगरेप मामले में योगी आदित्यनाथ सरकार कर रही पक्षपात: रालोद

राष्ट्रीय लोकदल ने उन्नाव प्रकरण को लेकर योगी सरकार पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है. रालोद की ओर से जारी बयान में प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा गया है.

लखनऊ: राष्ट्रीय लोकदल ने उन्नाव प्रकरण को लेकर योगी सरकार पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्रनाथ त्रिवेदी का कहना है कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में केवल विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाती है, ताकि विपक्ष को अनावश्यक बदनाम करने का मौका मिले. लेकिन भाजपा विधायक पर मेहबानी दिखाई जा रही है.

उन्होंने कहा कि उन्नाव की पीड़िता भाजपा विधायक और उनके परिवारिक सदस्यों पर स्पष्ट रूप से दुष्कर्म और पिटाई से पुलिस हिरासत में अपने पिता की मौत का आरोप लगा रही है, लेकिन विधायक के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज नहीं कराई जा सकी, जबकि समूचा परिवार मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करने चला गया.

त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार का महिला सशक्तीकरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का नारा उनके द्वारा स्वयं झूठा साबित हो रहा है. प्रदेश की हालत ऐसी है कि मजनुंओं के डर से छात्राएं स्कूल कालेज जाने के बजाय घर में बैठना उचित समझ रही हैं. अपनी सरकार को पारदर्शी सरकार बताने वाले योगी के राज में पीड़िता के साथ हुए अपराध में तब कार्रवाई होती है, जब वह भाजपा से संबंधित न हो.

रालोद प्रदेश के प्रवक्ता ने प्रदेश के साथ-साथ केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि यह देश और प्रदेश का दुर्भाग्य है कि दोनों के मुखिया अपने परिवारों से विमुख हो चुके हैं, इसलिए पीड़ित परिवार का दर्द अनुभव करने की क्षमता खो चुके हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से तंग हो चुकी जनता 2019 में अपने वोट रूपी अस्त्र का प्रयोग कर भाजपा सरकार को धूल चटाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
SC में सुनवाई के बाद दिल्ली मेट्रो पर अपडेट, DMRC ने फैसले में किया बदलाव
SC में सुनवाई के बाद दिल्ली मेट्रो पर अपडेट, DMRC ने फैसले में किया बदलाव
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, सुबह 6 बजे से रहेगा डायवर्जन
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, सुबह 6 बजे से रहेगा डायवर्जन
बंगाल में जीत से लेकर UP की सियासत तक, अमरपाल मौर्य का विपक्ष पर निशाना
बंगाल में जीत से लेकर UP की सियासत तक, अमरपाल मौर्य का विपक्ष पर निशाना

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget