एक्सप्लोरर

दलितों के लिए किए गए मोदी सरकार के कामों का प्रचार करेगी रामविलास पासवान की पार्टी

रामविलास पासवान ने कहा, ‘‘आरजेडी का कोई भविष्य नहीं है. लालू यादव जेल जा रहे हैं और उनके बेटे आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं. ऐसे में किसी को उस पार्टी के साथ गठबंधन क्यों करना चाहिए?''

नई दिल्ली: एलजेपी के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने नरेंद्र मोदी सरकार की तरफ से दलित और पिछड़़े समुदाय के लिए किए गए कार्यों को रेखांकित करने के लिए देशव्यापी कार्यक्रम चलाने की घोषणा की. पासवान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में बिहार में चार दलों वाला गठबंधन कायम रहेगा. उन्होंने केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा की आरएलएसपी और लालू प्रसाद के राष्ट्रीय जनता दल के बीच गठबंधन की अटकलबाजी को तवज्जो नहीं दी.

पासवान ने कहा, ‘‘आरजेडी का कोई भविष्य नहीं है. लालू यादव जेल जा रहे हैं और उनके बेटे आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं. ऐसे में किसी को उस पार्टी के साथ गठबंधन क्यों करना चाहिए? एनडीए के सभी चार दल एकसाथ लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे और बिहार में सभी 40 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे.’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एलजेपी 30 अगस्त को पंजाब में, चार सितंबर को गुजरात में, पांच सितंबर को लखनऊ में और हरियाणा के कैथल में 16 सितंबर को दलित अधिकार रैली और दूसरे कार्यक्रम आयोजित करेगी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत अन्य शहरों को भी कवर किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मुहिम के दौरान पिछली सरकार के कथित मनमानेपन पर भी फोकस किया जाएगा.

रामविलास पासवान ने दावा किया कि दलितों और आदिवासियों के खिलाफ अत्याचार पर कानून मजबूत करने के मोदी सरकार के फैसले के साथ ही सरकारी नौकरियों में पदोन्नति में इन समुदायों के लिए आरक्षण की पैरवी से एनडीए के पक्ष में जोरदार माहौल बना है. लोकसभा चुनावों में आठ महीने से भी कम समय रह गया है ऐसे में एनडीए दलितों को अपने पक्ष में करने के लिये तमाम प्रयास कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बड़े हमले की साजिश नाकाम, पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के 6 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में बड़े हमले की साजिश नाकाम, पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के 6 आरोपी गिरफ्तार
Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
फतेहपुर: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget