एक्सप्लोरर

सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में हो देवरिया कांड की सीबीआई जांच: चौधरी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि देवरिया कांड की सीबीआई जांच सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश की निगरानी में कराए जाने की जरूरत है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के देवरिया में बालिका आश्रय गृह से गायब हुई बालिकाओं के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि देवरिया कांड की सीबीआई जांच सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश की निगरानी में कराए जाने की जरूरत है.

उन्होंने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अपना पाप छिपाने के लिए मुख्यमंत्री पूर्ववर्ती सरकारों पर आरोप मढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा, "देवरिया कांड के मामले में योगी सरकार अपना पाप दूसरों के सिर मढ़ना चाह रही है. हालांकि, इस मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए उच्च न्यायालय ने तल्ख टिप्पणी की है और सीबीआई जांच की निगरानी भी खुद ही करने की बात कही है."

चौधरी ने कहा, " इस मामले की जांच सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश से कराई जानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके."

यह पूछे जाने पर कि योगी सरकार देवरिया कांड के लिए पिछली सरकारों को जिम्मेदार ठहरा रही है, उन्होंने कहा, "पिछली सरकारों के दौरान यदि ऐसा हुआ तो यह मामला उजागर क्यों नहीं हुआ. योगी सरकार के समय यह कारनामा उजागर हुआ है. अब सरकार इसकी जांच में जानबूझकर विपक्षी दलों को घसीटने का काम कर रही है."

उन्होंने कहा कि देवरिया कांड तो महज एक बानगी है. पूरे यूपी में महिलाओं के भीतर भय व्याप्त है. कई अन्य जिलों में भी आश्रय गृहों से बालिकाओं के गायब होने की खबरें आ रही हैं. प्रतापगढ़ हो या हरदोई, हर जगह से बालिकाएं गायब हो रही हैं.

चौधरी ने कहा, "आखिर गायब हो रही बालिकाओं का पता क्यों नहीं लग पा रहा है. इन्हें कहां ले जाया जा रहा है. प्रतापगढ़ में भी कई बालिकाएं गायब हुई हैं. यहां तो आश्रय गृह की संचालिका पूर्व में बीजेपी की जिलाध्यक्ष और पार्षद रह चुकी है. आखिर वो कौन लोग हैं जो लड़कियों को गायब करने का काम रहे हैं."

देवरिया कांड को लेकर पार्टी की आगे की क्या रणनीति है, इस पर चौधरी ने कहा, " देवरिया कांड को पार्टी ने संसद भी उठाया है. सांसद डिंपल यादव भी इस मामले को जोर-शोर से उठा चुकी हैं. विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान पहले दिन ही इस मामले को जोरदार ढंग से उठाया जाएगा. सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नही सकती है."

उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार में शहीदों के सपने भी चकनाचूर होकर शीशे की तरह बिखर रहे हैं. आज महिलाएं सुरक्षित नहीं रह गईं हैं, चारों तरफ भय का वातावरण बना हुआ है. आवाज उठाने वालों के खिलाफ दमनात्मक रवैया अपनाया जा रहा है.

रामगोविंद ने कहा कि भय के इस माहौल को देखते हुए ही पार्टी की तरफ से प्रजातंत्र बचाओ, देश बचाओ, साइकिल यात्रा निकाली जा रही है. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने देवरिया कांड की जांच सीबीआई को सौंप दी है. इस बीच इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक जनहित याचिका पर संज्ञान लेते हुए सीबीआई जांच की निगरानी खुद ही करने की बात कही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज छाए रहेंगे आसमान में बादल, हल्की बारिश के आसार
दिल्ली में आज छाए रहेंगे आसमान में बादल, हल्की बारिश के आसार
योगी के लिए आई ‘बुलडोजर कांवड़’, प्रधानमंत्री बनाने की मनोकामना 
योगी के लिए आई ‘बुलडोजर कांवड़’, प्रधानमंत्री बनाने की मनोकामना 
कांवड़ यात्रा में दिखी जय-वीरू की जोड़ी, शामली पहुंचते ही मचाई चाई धूम
कांवड़ यात्रा में दिखी जय-वीरू की जोड़ी, शामली पहुंचते ही मचाई चाई धूम
खराब मौसम ने रोकी उत्तराखंड की फ्लाइट, 70% तक हवाई सेवाएं प्रभावित
खराब मौसम ने रोकी उत्तराखंड की फ्लाइट, 70% तक हवाई सेवाएं प्रभावित

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget