एक्सप्लोरर

इलाहाबाद में रमज़ान के चांद पर असमंजस, एक तिहाई रखेंगे आज से रोज़ा

चांद को लेकर यहां असमंजस की स्थिति है. शिया समुदाय और देवबंदी मसलक के लोग आज से ही रमज़ान मनाएंगे, जबकि बरेलवी मसलक के लोग शुक्रवार यानी जुमे के दिन से रोजे रखेंगे.

इलाहाबाद: अल्लाह के नेक बंदों पर रहमतों की बारिश करने वाला रमजान का पाक महीना आज (बृहस्पतिवार 17 मई) से शुरू हो गया है. इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग रमजान के महीने में तीस दिनों तक रोज़े रखकर खुदा की बारगाह में सजदे करते हैं और अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं. रोजदारों के लिए इस बार कुछ मुश्किलें हो सकती हैं, क्योंकि इस साल के रोज़े पंद्रह घंटों से ज्यादा वक्त के पड़ रहे हैं.

संगम के शहर इलाहाबाद में भी रमज़ान की तैयारियां पूरी हो गई हैं और खरीददारों की भीड़ के चलते बाज़ारों में चहल- पहल बढ़ गई है. हालांकि चांद को लेकर यहां असमंजस की स्थिति है. शिया समुदाय और देवबंदी मसलक के लोग आज से ही रमज़ान मनाएंगे, जबकि बरेलवी मसलक के लोग शुक्रवार यानी जुमे के दिन से रोजे रखेंगे.

रमजान के लिए सामान लेने वाले खरीददारों की भीड़ से गुलजार हैं इलाहाबाद के बाज़ार. कोई खजूर खरीद रहा है तो कोई सूतफेनी. किसी को टोपी खरीदनी है तो किसी को सहरी और इफ्तार के सामान. खुदा की इबादत में कोई कोर- कसर न रह जाए, इसके लिए धार्मिक किताबों, जानमाज़ और तस्वीह भी ली जा रही है. इस बार ईरान से आए खजूर की ज्यादा डिमांड है.

वाराणसी फ्लाइओवर हादसा: फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सुबूत, ड्रोन से कराई गई फोटोग्राफी

रोजदारों को इस बार पंद्रह घंटो से ज्यादा का रोज़ा रखना होगा. यानी सुबह करीब पौने चार बजे से लेकर शाम सात बजे तक पानी की एक बूँद लेने पर भी मनाही होगी. करीब पचीस सालों बाद पंद्रह घंटे के रोज़े होने से लोगों को थोड़ी मुश्किल ज़रूर हो सकती है, लेकिन रोजगारों को इसकी कोई परवाह नहीं है. उनका मानना है कि जितनी ज्यादा देर तक रोज़ा रखना पड़ेगा, उन्हें इबादत करने और सबाब हासिल करने का उतना ही ज्यादा मौका मिलेगा.

इलाहाबाद में रमज़ान के चांद पर असमंजस, एक तिहाई रखेंगे आज से रोज़ा

इस्लामी कैलेण्डर के बारह महीनो में रमजान को सबसे पाक (पवित्र) और मुक़द्दस (इबादत के लिए महत्वपूर्ण ) महीना माना जाता है. कहा जाता है कि रमजान के महीने में तीस रोज़े रखकर अल्लाह की इबादत करने वालों के सारे गुनाह माफ़ हो जाते हैं और ज़िंदगी ख़त्म होने पर उन्हें जन्नत में जगह दी जाती है.

रमजान के महीने में की गई इबादत का फल आम दिनों से सत्तर गुना ज्यादा हासिल होता है. इस महीने में अल्लाह अपने बंदो की इबादत से खुश होकर उन पर रहमतों की बारिश करते हैं. रमजान के महीने में पूरे तीस दिनों तक सुबह की अज़ान होने के वक्त से लेकर सूरज डूबने के बाद होने वाली मगरब की अजान तक खाना- पानी छोड़कर रोज़ा रखना पड़ता है.

मौत बन कर आया ट्रक, डिवाइडर के पास बैठे 8 लोगों को रौंदा, 6 की दर्दनाक मौत

इस दौरान लोगों को रोजाना पांच वक्त की नमाज़ अता करनी होती है तो साथ ही गुनाहों और बुराइयों से दूर रहते हुए अपना पूरा इबादत में बिताना पड़ता है. तीस दिन रोज़े रखकर इबादत करने वाले को ही ईद की खुशियाँ मनाने का मौका मिलता है.

रमजान के महीने की दस्तक के साथ ही इलाहाबाद के पुराने इलाकों में चहल- पहल बढ़ गई है. रोजदारों के मद्देनज़र मस्जिदों में सजावट कर वहां ख़ास इंतजाम किये गए हैं. शाम के वक्त कई जगहों पर लोग सामूहिक तौर इफ्तार (रोज़ा खोलना) करेंगे. इफ्तार पार्टियों में रोजदारों को कई ख़ास तरह के खाने के सामान परोसे जाते हैं.

हालांकि चांद के दीदार को लेकर इलाहाबाद के मुसलमान इस साल दो हिस्सों में बंट गए हैं. शिया समुदाय के धर्मगुरुओं ने चांद की तस्दीक करते हुए बृहस्पतिवार से रोजे रखे जाने का एलान किया है तो वहीं सुन्नी समुदाय में देवबंदी मसलक के लोग भी बृहस्पतिवार से ही रोजे रखने लगे हैं, जबकि ज़्यादा आबादी वाले बरेलवी मसलक के लोग शुक्रवार से रमज़ान मनाएंगे. इलाहबाद के शहर काजी ने भी चांद का एलान नहीं किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
'लड़ाई जारी रहेगी...', पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल
'लड़ाई जारी रहेगी...', पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget