एक्सप्लोरर

SC में सुनवाई से पहले अयोध्या में हलचल तेज, साधु संतों के अल्टीमेटम के बीच महंत धर्मदास से मिले इकबाल अंसारी

गोपाल दास ने चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द राम मंदिर का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो केंद्र और यूपी सरकार को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा.

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले हलचल तेज हो गई है. कल अयोध्या में राम जन्म भूमि न्यास और वीएचपी से जुड़े साधु संतों की बैठक हुई. बैठक के बाद साधु संतों ने योगी सरकार और मोदी सरकार को राम मंदिर को लेकर अल्टीमेटम दिया. साधु-संतों ने सरकार से कहा है कि और राम भक्तों की भावना का आदर करते हुए जल्द से जल्द राम मंदिर का निर्माण शुरू होना चाहिए. वहीं इस बीच कल मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी हिंदू पक्षकार महंत धर्मदास से मिले.

सरकार को 30 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

दरअसल कल राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास ने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों जगह बीजेपी सरकार है, फिर भी अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण जल्द शुरू नहीं हुआ तो साधु-संत ये काम खुद शुरू कर देंगे. गोपाल दास ने चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द राम मंदिर का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो केंद्र और यूपी सरकार को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा. हिंदूवादी संगठन धर्मसेना ने तो इसके लिए सरकार को 30 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम भी दे दिया है.

हनुमानगढ़ी मंदिर में महंत धर्मदास से मिले इकबाल अंसारी

कल ही बाबरी मस्जिद के पक्षकार मोहम्मद इकबाल अंसारी हनुमानगढ़ी मंदिर में राम जन्म भूमि के पक्षकार महंत धर्मदास जी से मिलने पहुंचे. वहां उन्होंने गौशाला में गायों को चारा खिलाया. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई पर चर्चा हुई. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में राम जन्म भूमि मामले की अगली सुनवाई 20 जुलाई को होनी है.

राम मंदिर निर्माण के बिना पूरा विकास बेकार- महंत सुरेश दास

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरु माने जाने वाले दिगंबर अखाड़े के महंत सुरेश दास ने खुलासा किया कि योगी जी ने पीएम मोदी से साफ-साफ कह दिया है कि अयोध्या में बिना राम मंदिर निर्माण के पूरा विकास बेकार है, इसलिए अयोध्या में भव्य राम का मंदिर बनना चाहिए और वह खुद इस में लगे हैं.

क्या है राम मंदिर विवाद?

बता दें कि राम मंदिर का मुद्दा फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में है. साल 1989 में राम जन्म भूमि और बाबरी मस्जिद ज़मीन विवाद का ये मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा था. 30 सितंबर 2010 को जस्टिस सुधीर अग्रवाल, जस्टिस एस यू खान और जस्टिस डी वी शर्मा की बेंच ने अयोध्या विवाद पर अपना फैसला सुनाया. फैसला हुआ कि 2.77 एकड़ विवादित भूमि के तीन बराबर हिस्सा किए जाए. राम मूर्ति वाला पहला हिस्सा राम लला विराजमान को दिया गया. राम चबूतरा और सीता रसोई वाला दूसरा हिस्सा निर्मोही अखाड़ा को दिया गया और बाकी बचा हुआ तीसरा हिस्सा सुन्नी वक्फ बोर्ड को दिया गया. इलाहाबाद हाईकोर्ट के इस फैसले को हिन्दू महासभा और सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी. 9 मई 2011 को सुप्रीम कोर्ट ने पुरानी स्थिति बरकरार रखने का आदेश दे दिया, तब से यथास्थिति बरकरार है. यह भी पढें- पंचायत, कोर्ट और थाने में चली लंबी लड़ाई के बाद राजपूत गांव से गुजरा दलित का बैंड-बाजा और बारात आज ममता के गढ़ में पीएम मोदी, मिदनापुर से करेंगे 2019 के लिए ‘मिशन बंगाल’ की शुरुआत केजरीवाल का मोदी से सवाल: क्या हिंदू-मुस्लिम करने से दुनिया में नंबर वन बनेगा भारत? ये वीडियो देख आपका खून सूख जाएगा: जब मौत के मुंह में समा रहे व्यक्ति को दो लोगों ने बचाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'पुलवामा केस में फंसे...', डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड कर्मचारी से ठगे 42 लाख
'पुलवामा केस में फंसे...', डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड कर्मचारी से ठगे 42 लाख

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget