एक्सप्लोरर

राजस्थान विधानसभा में उठा RSS नेताओं और कार्यालयों पर आतंकी हमले की आशंका का मुद्दा

सदन में उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठोड़ ने कहा कि आईबी की रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादियों के निशाने पर आरएसएस नेता और कार्यालय हैं लेकिन पुलिस इस बारे में कुछ नहीं कर रही है.

जयपुरः राजस्थान विधानसभा में शून्यकाल के दौरान आरएसएस नेताओं और कार्यालयों पर आतंकी हमले की आशंका का मुद्दा ज़ोर शोर से उठा. सदन में उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठोड़ ने ये मामला उठाया. उन्होंने कहा कि आईबी की रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादियों के निशाने पर आरएसएस नेता और कार्यालय हैं, लेकिन राजस्थान पुलिस ने अब तक कोई कार्यवाही नहीं की हैं.

राजेंद्र राठोड़ ने कहा कि देश में मजबूत सरकार ने सीएए और अन्य महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं .इसकी वजह से विभिन्न आतंकी संगठनों के सक्रिय होने की सूचनाएं मिल रही हैं. सबसे अधिक राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र राज्यों में खतरा हैं. उन्होंने कहा आरएसएस को लेकर संसदीय मंत्री की कुछ भी धारणा हो सकती है लेकिन ये संगठन 1925 में अस्तित्व में आया था. आरएसएस के जयपुर के अलावा बीकानेर, जोधपुर, अजमेर में भी दफ्तर हैं. लेकिन अब तक इन दफ्तरों पर पुलिस की सुरक्षा नहीं लगाई गई है. जबकि महाराष्ट्र, पंजाब ने माक़ूल सुरक्षा व्यवस्था सभी जगह की हैं.

राठोड़ ने कहा कि राज्य में दहशतगर्दी का वातावरण ना बने इसका बंदोबस्त किया जाना चाहिए नहीं तो अगर कोई अनहोनी हुई तो व्यक्तिगत जिम्मेदारी ख़ुद संसदीय कार्य मंत्री की होगी.

राजस्थान विधान सभा में मंगलवार को आरएसएस को आतंकवादी संगठन कहे जाने पर जमकर हंगामा हुआ था. राज्य के संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल की आरएसएस पर टिप्पणी किए जाने के बाद बीजेपी के सदस्यों ने काफ़ी हंगामा किया था जिसकी वजह से सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी. इसी मामले को लेकर प्रतिपक्ष के उप नेता राजेंद्र राठोड़ ने आज आरएसएस के नेताओं और कार्यालयों की सुरक्षा की मांग उठाई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक
ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक
रक्षाबंधन पर बेटियों को बड़ा तोहफा, इन दो तारीखों पर मिलेगी फ्री बस सेवा
रक्षाबंधन पर बेटियों को बड़ा तोहफा, इन दो तारीखों पर मिलेगी फ्री बस सेवा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget