राजस्थान: 17 दिसंबर को गहलोत सीएम, पायलट डिप्टी सीएम पद की लेंगे शपथ, राहुल होंगे मौजूद
राजस्थान में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के बाहर होगा 17 दिसंबर को होगा. इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष और अन्य नेता मौजूद रहेंगे.

जयपुर: राजस्थान के निर्वाचित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 17 दिसंबर को यहां पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. उनके साथ उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट शपथ ग्रहण करेंगे. गहलोत ने शुक्रवार शाम यहां विधायक दल की बैठक में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. विधायक दल की बैठक यहां एक होटल में हुई. इस बैठक के बाद गहलोत ने पायलट व अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ यहां राजभवन में राज्यपाल कलयाण सिंह से मुलाकात की. उन्होंने कांग्रेस विधायकों व समर्थन कर रहे विधायकों की सूची उन्हें सौंपी.
गहलोत ने राज्यपाल से मिलने के बाद कहा, 'मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 17 दिसंबर को होगा. कांग्रेस अध्यक्ष व अन्य नेता मौजूद रहेंगे. समारोह राजभवन के बाहर होगा.' उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल को बाद में शपथ दिलाई जाएगी. किसानों की कर्जमाफी के वादे पर गहलोत ने कहा कि वह मंत्रिमंडल की पहली बैठक के बाद इस बारे में बातचीत करेंगे.
बेंगलुरु: मंदिर का प्रसाद खाने से नौ लोगों की मौत, 75 की हालत गंभीर
वहीं पायलट ने कहा कि सरकार शपथ ग्रहण समारोह के बाद काम शुरू करेगी और प्राथमिकता किसान व युवा होंगे. राजभवन के बाहर पायलट ने कहा, 'हम राज्य के लोगों के आभारी हैं जिन्होंने कांग्रेस में भरोसा जताया. मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि हम वादों को पूरा करने के लिए काम करेंगे.' उन्होंने कहा कि यह जनता की सरकार होगी जिसकी प्राथमिकता किसान व युवा होंगे.
राफेल डीलः पीएसी के सामने CAG रिपोर्ट ही नहीं आई तो कैसे कहा कि पीएसी ने देख ली रिपोर्ट-राहुल गांधी
विधायक दल की बैठक यहां एक होटल में हुई जिसके बाद गहलोत, पायलट और कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे के साथ राज्यपाल से मिलने राजभवन गए. उल्लेखनीय है कि कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल दो दिन पहले भी राज्यपाल से मिला था और सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए विधायक दल के नेता के नाम की घोषणा के लिए समय मांगा था.
VIDEO: राफेल डील पर अरुण जेटली ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- झूठ की उम्र बहुत कम होती है























