एक्सप्लोरर

मायावती जी और अखिलेश जी का कंट्रोलर नरेंद्र मोदी जी के हाथ में है- राहुल गांधी

राहुल ने कहा, 'मायावती जी और अखिलेश जी का कंट्रोलर नरेंद्र मोदी जी के हाथ में है. नरेंद्र मोदी जी मुझ पर दबाव नहीं बना सकते लेकिन वह बसपा और सपा पर दबाव बना सकते हैं.'

सीतापुर, बाराबंकी: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि सपा-बसपा नेताओं का 'कंट्रोल' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में है. बाराबंकी में एक रैली में राहुल ने कहा, 'मायावती जी और अखिलेश जी का कंट्रोलर नरेंद्र मोदी जी के हाथ में है.' उन्होंने कहा, 'याद रखिये, नरेंद्र मोदी जी मुझ पर दबाव नहीं बना सकते लेकिन वह बसपा और सपा पर दबाव बना सकते हैं क्योंकि उनका एक इतिहास है. मेरा कोई इतिहास नहीं है. 2019 में कांग्रेस ही है जो नरेंद्र मोदी जी को हराएगी.' उन्होंने कहा,"मोदी सपा-बसपा मुक्त भारत की बात नहीं करते. वह कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं. इसकी वजह यह है कि कांग्रेस उन्हें टक्कर दे रही है." राहुल गांधी ने सीतापुर की जनसभा में कहा कि 'न्याय' योजना भाजपा की गलत नीतियों का जवाब है, जिसने देश की अर्थव्यवस्था का सत्यानाश कर दिया. राहुल ने पार्टी प्रत्याशी कैसर जहां के समर्थन में एक चुनावी जनसभा में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे गलत नीतियों का पालन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी ने देश की अर्थव्यवस्था का सत्यानाश कर दिया है और भाजपा की गलत नीतियों से प्रभावित गरीब जनता के लिए कांग्रेस की 'न्याय' योजना ही एकमात्र जवाब है. राहुल ने कहा,"मोदी ने 15 लोगों के एक समूह का पक्ष लिया है. उन्हें पांच लाख 55 हजार करोड रूपये दिये गये. कांग्रेस उनसे ये रकम वापस लेगी और उससे देश के 25 करोड गरीब परिवारों की मदद करेगी." किसानों की दुर्दशा की चर्चा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बीज और उर्वरक के नाम पर गरीब किसानों को धन की पेशकश और कुछ नहीं सिर्फ मजाक है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागपत: फॉर्च्यूनर ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, 7 घायल
बागपत: फॉर्च्यूनर ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, 7 घायल
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
बाराबंकी में हादसा, खेत में पलटी कांवरियों की ट्रॉली
बाराबंकी में हादसा, खेत में पलटी कांवरियों की ट्रॉली
'10 साल में 26 हजार स्कूल बंद हुए', अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला
'10 साल में 26 हजार स्कूल बंद हुए', अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Embed widget