एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के साथ रोड शो में जाम में फंसे शत्रुघ्न सिन्हा तो लोगों ने कहा-  'उम्मीद है फिर दिखिएगा'

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को पटना में पार्टी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के लिए रोड शो किया. इस दौरान पटना की सड़कों पर लंबा जाम लग गया. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि अगर सत्ता में आए तो उनकी पार्टी एक ऐसी सरकार देगी जो लोगों को ‘मालिक’ समझेगी.

पटना: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को पटना में पार्टी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के लिए रोड शो किया. इस दौरान पटना की सड़कों पर लंबा जाम लग गया. जाम में फंसे पटना साहिब से कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा को देखकर लोगों ने तंज कसते हुए कहा, "आज के बाद भी दर्शन दीजिएगा." कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस दौरान लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि अगर सत्ता में आए तो पार्टी एक ऐसी सरकार देगी जो लोगों को ‘मालिक’ समझेगी.

राहुल गांधी ने कहा, "मालिक आप हो. जब हम सरकार बनाएंगे तो हम आपको अपनी मन की बात सुनने को नहीं कहेंगे बल्कि आपकी बात सुनेंगे क्योंकि आपके मन की बात के आधार पर हमारी नीतियां बनेंगी.”

नोटबंदी पर किया प्रहार- नोटबंदी पर चोट करते हुए राहुल गांधी ने शहर के कदमकुआं इलाके की दर्जनों फर्नीचर दुकानों की ओर इशारा करते हुए कहा कि न सिर्फ किसान बल्कि इन जैसे छोटे दुकानदार भी नोटबंदी से प्रभावित हुए हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई चीज हम कभी नहीं करेंगे क्योंकि हम हमारे फैसले लोगों से राय-मश्विरा कर, उनकी जरूरतों के बारे में प्रतिक्रिया लेकर होंगे. उन्होंने कहा कि हम जीएसटी में भी सुधार करेंगे जिसने वर्तमान समय में समाधानों से ज्यादा समस्याएं पैदा कर दी हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, “मुझे बताया गया कि शत्रुघ्न सिन्हा का घर कुछ ही दूरी पर है. वह बिहार के गौरव हैं. आप सभी बड़ी संख्या में यहां आएं हैं. चुनाव के दिन उनके लिए मतदान करने में कृपया ऐसा ही उत्साह दिखाएं.” कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "मोदी ने पांच साल पहले भारत के लोगों से वादा किया कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे. मैं मोदी को पटना के लोगों को सुनने और वे उनके बारे में क्या सोचते हैं, यह सुनने की चुनौती देता हूं." शत्रुघ्न सिन्हा और रविशंकर प्रसाद के बीच है मुकाबला- रैली में तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘पलटु चाचा भगाओ, बिहार बचाओ.’ इतनी भीड़ देख उत्साहित सिन्हा ने कहा कि आज की भीड़ 10 दिन पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में दिखी भीड़ से 10 गुणा ज्यादा बड़ी है. अभिनेता से नेता बने सिन्हा पटना साहिब सीट पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद के साथ कड़े मुकाबले का सामना कर रहे हैं. यहां 19 मई को अंतिम चरण में मतदान होना है.

गोडसे को ‘देशभक्त’ बताने वालीं साध्वी प्रज्ञा की मुश्किलें बढ़ीं, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

साध्वी के नाथूराम को देशभक्त कहने पर कमलनाथ ने कहा- शुक्र है उन्होंने देवता नहीं कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम में करोड़ों के फ्लैट में नौकरानी के साथ बर्बरता, मालकिन ने बाल पकड़कर पीटा
गुरुग्राम में करोड़ों के फ्लैट में नौकरानी के साथ बर्बरता, मालकिन ने पीटा
Jharkhand Protest Live: रांची में विधानसभा के गेट नंबर 1 पर पहुंचे छात्र, यहीं से आते-जाते हैं CM
Live: रांची में विधानसभा के गेट नंबर 1 पर पहुंचे छात्र, यहीं से आते-जाते हैं CM
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget