एक्सप्लोरर

पीएम मोदी-उमा भारती पर बयान देकर चौतरफा घिरे सीपी जोशी, राहुल बोले- 'गलती मान, माफी मांगें'

राहुल गांधी ने कहा है कि सीपी जोशी जी का बयान कांग्रेस पार्टी के आदर्शों के विपरीत है. पार्टी के नेता ऐसा कोई बयान न दें जिससे समाज के किसी भी वर्ग को दुख पहुंचे. उन्हें अपने बयान पर खेद प्रकट करना चाहिए.

नई दिल्लीः अपने नेता के गलत बयानबाजी के कारण हुए डैमज को कंट्रोल करने के लिए खुद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मैदान में उतर गए हैं. गलत बयान देने के कारण राहुल गांधी ने सीपी जोशी को को लताड़ लगाई है. सीपी जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री उमा भारती की जाति को लेकर सवाल उठाया था. जिसके बाद राहुल गांधी ने फटकार लगाया है. राहुल गांधी ने कहा, ''सीपी जोशी जी का बयान कांग्रेस पार्टी के आदर्शों के विपरीत है. पार्टी के नेता ऐसा कोई बयान न दें जिससे समाज के किसी भी वर्ग को दुख पहुँचे. कांग्रेस के सिद्धांतों, कार्यकर्ताओं की भावना का आदर करते हुए जोशीजी को जरूर गलती का अहसास होगा. उन्हें अपने बयान पर खेद प्रकट करना चाहिए.''

सीपी जोशी ने पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री उमा भारती की जाति और धर्म पर सवाल उठाते हुए दोनों पर निशाना साधा था. जोशी ने कहा था, ''इस देश में उमा भारती लोधी समाज की हैं, वह हिंदू धर्म की बात कर रही हैं. साध्वीजी किस धर्म की हैं? वह हिंदू धर्म की बात कर रही हैं. नरेंद्र मोदी जी किस धर्म के हैं, हिन्दू धर्म की बात कर रहे हैं. 50 साल में इनकी अक्ल बाहर निकल गई.''

बयान के बाद विवाद बढ़ता देख सीपी जोशी ने सफाई दी थी. उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि बीजेपी ने मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया, मैं इसकी निंदा करता हूं.

जोशी के इस बयान को लेकर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने उनपर हमला बोला था. पात्रा ने कहा था, ''कांग्रेस नेता का बयान चौंकाने वाला है. सीपी जोशी को धर्म के बारे में ऐसी बात नहीं करनी चाहिए. कांग्रेस नेता ने कहा है- उमा भरती किस जाति की हैं? ये मोदी किस जात का हैं? ..केवल ब्राह्मण ही हिंदू धर्म की बात कर सकता हैं...''

राहुल गांधी मणिशंकर अय्यर को सुना चुके हैं खरी खोटी इससे पहले राहुल गांधी ने अपनी ही पार्टी के नेता मणिशंकर अय्यर को गलत बयान देने के कारण खरी खोटी सुना चुके हैं. गुजरात चुनाव के दौरान अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'नीच' कहा था. इस बयान के बाद बीजेपी के नेता कांग्रेस के खिलाफ हमलावर हो गए थे. विवाद बढ़ता देख खुद राहुल गांधी ने अय्यर को फटकार लगाई थी. जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था.

कांग्रेस नेता सीपी जोशी ने पूछा- क्या है PM मोदी और उमा भारती की जाति? विवाद के बाद दी सफाई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र जातिसूचक शब्द ही नहीं', रामदेव बोले- सनातन में सब बराबर
'ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र जातिसूचक शब्द ही नहीं', रामदेव बोले- सनातन में सब बराबर
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
सपा के जीते MLC बीजेपी में होंगे शामिल? मतगणना के बीच BJP विधायक का बड़ा दावा
सपा के जीते MLC बीजेपी में होंगे शामिल? मतगणना के बीच BJP विधायक का बड़ा दावा
Bihar MLC Election Results Live: 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, 3 पर फंसा पेच, CM सम्राट का रिएक्शन आया
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, 3 पर फंसा पेच, CM सम्राट का रिएक्शन आया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget