एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव पर बोले राहुल गांधी, 'कांग्रेस-एसपी गठबंधन की चल रही आंधी'

हाथरस: कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अच्छे दिन का नारा दिया, लेकिन अच्छे दिन केवल देश के उद्योगपतियों के आये हैं, जबकि किसानों के बुरे दिन आ गये हैं.

राहुल गांधी ने आज यहां बागला कॉलेज में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के किसान इन दिनों आर्थिक परेशानी से गुजर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और एसपी गठबंधन उत्तर प्रदेश में अगली सरकार बना रही है और प्रदेश में इस गठबंधन की आंधी सी चल पड़ी है.

राहुल ने कहा कि हाथरस किसानों का जिला रहा है, जोकि आलू उगाने के लिए प्रसिद्ध है और यहां का किसान प्रधानमंत्री की नेाटबंदी के फैसले से दुखी है. उन्होंने हाथरस में जन्मे पद्मश्री काका हाथरसी को श्रद्धा सुमन भी अर्पित किये.

यूपी में एसपी-कांग्रेस गठबंधन की आंधी: राहुल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को मेरठ के नौचंदी मैदान में संयुक्त रूप से जनसभा को संबोधित किया. राहुल गांधी ने कहा कि यूपी में जैसे ही एसपी-कांग्रेस का गठबंधन हुआ, प्रदेश में आंधी आ गई. हवा तेजी से चलने लगी. इससे पता चलता है कि यूपी में गठबंधन की आंधी चल रही है. उन्होंने कहा, "कुछ समय पहले अखिलेश और मैंने एक गठबंधन खड़ा किया. जैसे ही हमने हाथ मिलाया. एक सेकेंड के बाद आंधी आ गई. यह आंधी प्रधानमंत्री मोदी को, बीजेपी को, मायावती को हराने का काम करेगी."

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, "मेरठ क्रांतिकारियों का शहर है. शहर ने अंग्रेजों को सबक सिखाया था. आपने कंपनी राज को हराया था. आज भी मोदी नए तरीके का कंपनी राज ला रहे हैं. यूपी के किसानों को पैसा नहीं मिला. कर्जा माफ नहीं किया. जो यहां बैट बनाते हैं, उनके साथ न्याय नहीं हुआ."

राहुल ने कहा, "केंद्र सरकार ने जब आपको लाइन में खड़ा किया, उसमें कोई अमीर व्यक्ति नहीं था. कोई सूट-बूट वाला नहीं था. 50 परिवारों को हिंदुस्तान का 60 प्रतिशत धन दिलवा दिया. प्रधानमंत्री ने कहा था कि दो करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा, लेकिन किसी को नहीं दिया. प्रधानमंत्री ने अच्छे दिन नहीं दिए. जब हमारी सरकार आएगी तब हम लाखों युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने के लिए कम दरों पर कर्ज देंगे."

इस मौके पर अखिलेश ने कहा कि अब साइकिल के हैंडल पर हाथ का साथ है तो ऐसे में साइकिल पहले के मुकाबले और तेजी से आगे बढ़ेगी. नोटबंदी पर अखिलेश ने बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा, "बीजेपी ने लोगों को लाइन में लगा दिया. लोगों को परेशानी में डाल दिया. अब तो सभी पुराने नोट बैंक में जमा हो गए हैं. अब तो बीजेपी वाले कम से कम 15 लाख नहीं तो 15 हजार रुपये ही खाते में डलवा दे."

अखिलेश ने कहा कि जो लोग आंधी और हवाओं की बात करते हैं, वे लोग जान जाएं कि इस बार आंधी एसपी-कांग्रेस के पक्ष में चल रही है. उन्होंने कहा, "बुनकर भाइयों की मदद समाजवादियों ने की है. बिजली से लेकर कारोबार तक, सभी चीजों की मदद समाजवादियों ने की है."

अखिलेश ने कहा, "समाजवादी पार्टी की एंबुलेंस चल रही है. फोन करने पर तुरंत एंबुलेंस पहुंच जाती है. कानून-व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पुलिस का 100 नंबर भी शुरू किया है. इससे जो भी तकलीफ में है, एक फोन पर पुलिस और एंबुलेंस की सेवा ले सकता है."

स्मार्ट सिटी पर उन्होंने कहा, "हमारी सरकार ने ही मेरठ का नाम स्मार्ट सिटी के लिए आगे बढ़ाया. लखनऊ के अलावा मेरठ में मेट्रो चलाई जाएगी." अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, "मेरठ में पीएम स्कैम से बचाने के लिए कह गए थे. उन्होंने इसमें एस से एसपी, सी से कांग्रेस, ए से अखिलेश और एम से मायावती का नाम लिया था. मैंने कहा कि पीएम मोदी ने बुआ का नाम क्यों जोड़ लिया. क्या वे रक्षाबंधन को भूल गए. बीजेपी ने तीन बार बीएसपी के साथ मिलकर सरकार बनाई है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग
लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग
'नारी का सम्मान राम राज्य का आधार', बलरामपुर में बोले CM योगी
'नारी का सम्मान राम राज्य का आधार', बलरामपुर में बोले CM योगी
'अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए', JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा
'अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए', JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget