एक्सप्लोरर

राहुल गांधी का बड़ा बयान, 'BJP को हराने के लिए SP-BSP के साथ भी काम करेंगे'

अमेठी दौरे पर गए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि एसपी और बीएसपी के साथ हमारा जहां भी सहयोग हो सकता है, हम करने को तैयार हैं . जहां भी हम बीजेपी को हराने के लिए एक साथ काम कर सकते हैं, करेंगे .

अमेठी: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाये जाने के बाद बुधवार को कहा कि उनके (प्रियंका) आने से उत्तर प्रदेश में एक नये तरीके की सोच आएगी और राजनीति में ''सकारात्मक'' बदलाव आएगा.

राहुल ने कहा, ''मैंने उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिशन दिया है कि वे राज्य में कांग्रेस की सच्ची विचारधारा...गरीबों और कमजोर लोगों की विचारधारा...सबको आगे लेकर बढने की विचारधारा को आगे बढायें.'' उन्होंने कहा कि इस फैसले से उत्तर प्रदेश में नये तरीके की सोच आएगी और राजनीति में सकारात्मक बदलाव आएगा.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''मुझे पूरा भरोसा है कि प्रियंका और ज्योतिरादित्य काम करेंगे. जो उत्तर प्रदेश को चाहिए, जो उत्तर प्रदेश के युवा को चाहिए, वह कांग्रेस पार्टी ही दे सकती है.'' उल्लेखनीय है कि प्रियंका को कांग्रेस महासचिव नियुक्त करने के साथ साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार सौंपा गया है जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है .

राहुल गांधी ने कहा, ''हम कहीं भी बैकफुट पर नहीं खेलेंगे . हम राजनीति जनता के लिए, विकास के लिए करते हैं . जहां मौका मिलेगा, हम फ्रंटफुट पर खेलेंगे .'' उन्होंने कहा कि वह बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा मुखिया अखिलेश यादव का पूरा आदर करते हैं . कांग्रेस और सपा—बसपा की विचारधारा में काफी समानताएं हैं . हमारी लड़ाई बीजेपी के खिलाफ है .

राहुल ने कहा कि एसपी और बीएसपी के साथ हमारा जहां भी सहयोग हो सकता है, हम करने को तैयार हैं . जहां भी हम बीजेपी को हराने के लिए एक साथ काम कर सकते हैं, करेंगे .

साथ ही उन्होंने कहा, ''मगर कांग्रेस पार्टी की जगह बनाने का काम हमारा है . हमने यह जगह बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है . मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मेरी बहन, जो बहुत कर्मठ है, अब मेरे साथ काम करेगी . ज्योतिरादित्य भी ऊर्जावान युवा नेता हैं .''

प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री, राहुल गांधी बोले- बहन बहुत कर्मठ है, चुनाव लड़ने पर खुद लेंगी फैसला

उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश की जनता को, युवाओं को, किसान को कहना चाहते हैं कि आपने बहुत समय जाया किया . आपने यहां बीजेपी की सरकार बना रखी है . पूरा प्रदेश जानता है कि बीजेपी सरकार ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया .

राहुल ने जनता का आहवान करते हुए कहा, ''आप इनको (बीजेपी को) हटाइये . हम आपको नयी दिशा देंगे . हम चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश नंबर—वन प्रदेश बने . मैं किसी जाति—धर्म की बात नहीं करता . यहां के युवाओं ने अपने प्रदेश को देखा है कि किस प्रकार इसे नष्ट किया गया है ... हम आपके साथ एक नया सपना पूरा करना चाहते हैं .'' कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि प्रियंका को उत्तर प्रदेश में लाने से बीजेपी वाले भी कुछ घबराये हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केशव मौर्य के मदरसे वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'कुछ गलत…'
केशव मौर्य के मदरसे वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'कुछ गलत…'
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में आएंगे अभिजीत दिपके, सोनम वांगचुक का समर्थन, 5 मांगों पर अड़े छात्र
रांची स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में आएंगे अभिजीत दिपके, सोनम वांगचुक का समर्थन, 5 मांगों पर अड़े छात्र

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
Embed widget