एक्सप्लोरर

तो क्या सिंधिया की राह पर हैं विधायक अदिति सिंह, ट्विटर प्रोफाइल से हटाया INC

यूपी बस पॉलिटिक्स के दौरान अपनी ही पार्टी को घेरने वाली रायबरेली सदर सीट से विधायक अदिति सिंह ने अब अपने ट्विटर प्रोफाइल को बदलते हुए INC हटा दिया है.

रायबरेली: उत्तर प्रदेश की रायबरेली सदर सीट से विधायक अदिति सिंह और कांग्रेस के बीच की खींचतान अब खुलकर सामने दिखाई देने लगी है. अदिति सिंह अब अलग राह पर चल पड़ी हैं. उन्होंने अपना ट्विटर प्रोफाइल बदल दिया है. अपने अलग राह चुनते हुए उन्होंने अपने ट्विटर प्रोफाइल से आईएनसी (INC) हटा लिया है. जैसे ही उन्होंने ट्विटर पर अपना प्रोफाइल बदला, वैसे ही ट्विटर ने भी ब्लू टिक हटा दिया. इससे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपना ट्विटर प्रोफाइल और बायो बदला था, जिसके बाद मध्य प्रदेश में सियारी उठापटक हो गई थी और कमलनाथ सरकार गिर गई थी.

यूपी बस पॉलिटिक्स पर कांग्रेस को घेरा

बता दें कि हाल ही में यूपी की बस पॉलिटिक्स को लेकर अदिति सिंह ने अपनी ही पार्टी को निशाने पर लिया था. उन्होंने योगी सरकार का समर्थन करते हुए कांग्रेस की कड़ी आलोचना की थी. दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने श्रमिकों के लिए एक हजार बसें चलाने के लिए यूपी की योगी सरकार से अनुमति ली थी. इसपर खूब सियासत हुई. इस दौरान विधायक अदिति सिंह ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ बयान देकर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी थी.

पार्टी के खिलाफ अदिति सिंह का ट्वीट

उन्होंने ट्वीट कर लिखा था , ''आपदा के वक्त ऐसी निम्न सियासत की क्या जरूरत,एक हजार बसों की सूची भेजी, उसमें भी आधी से ज्यादा बसों का फर्जीवाड़ा, 297 कबाड़ बसें, 98 आटो रिक्शा व एबुंलेंस जैसी गाड़ियां, 68 वाहन बिना कागजात के, ये कैसा क्रूर मजाक है, अगर बसें थीं तो राजस्थान,पंजाब, महाराष्ट्र में क्यूं नहीं लगाई.''

लंबे वक्त से कांग्रेस विरोधी गतिविधियों में हैं शामिल

बता दें कि लंबे समय से अदिति सिंह कांग्रेस विरोधी गतिविधियों में शामिल रही हैं. पिछले साल अदिति पार्टी के व्हिप का उल्लंघन करते हुए विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल हुई थीं. इसके बाद पार्टी को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करना पड़ा था. वहीं, कश्मीर से धारा-370 हटाने के मसले पर भी अदिति का पार्टी से अलग रुख था और इसको लेकर भी उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की खूब सराहना की थी. वहीं, कोरोना वॉरियर्स के लिए पीएम मोदी के अपील पर उन्होंने दीये भी जलाए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी के 'हर घर तिरंगा' अभियान की होगी शुरुआत, CM योगी समेत कई नेता रहेंगे मौजूद
बीजेपी के 'हर घर तिरंगा' अभियान की होगी शुरुआत, CM योगी समेत कई नेता रहेंगे मौजूद
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
उत्तराखंड में 15 अगस्त तक LPG ई-KYC जरूरी, वरना बढ़ सकती है परेशानी
उत्तराखंड में 15 अगस्त तक LPG ई-KYC जरूरी, वरना बढ़ सकती है परेशानी
रांची छात्र आंदोलन के बीच बड़ी खबर, रद्द होगी 14वीं JPSC पीटी परीक्षा?
रांची छात्र आंदोलन के बीच बड़ी खबर, रद्द होगी 14वीं JPSC पीटी परीक्षा?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget