एक्सप्लोरर

राधाष्टमी 2019: बरसाना में 5-6 सितम्बर को मनाया जाएगा राधा जन्मोत्सव, सुरक्षा बढ़ी

पूरे मेला क्षेत्र को 7 जोन और 21 सेक्टरों में बांटा गया है. हर जोन में तीन सेक्टर बनाए गए है. बरसाना की ओर आने वाले रास्तों पर 38 बैरियर और 19 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं.

मथुरा: बरसाना में पांच और छह सितंबर को राधा जन्मोत्सव मनाया जाएगा जिसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं. इस अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. बरसाना के लाड़िली जी मंदिर सहित अन्य सभी मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है.

बरसाना, नन्दगांव और रावल में राधा जन्मोत्सव की तैयारियां चरम पर हैं. एक मान्यता के अनुसार रावल को राधारानी का मूल जन्मस्थान माना जाता है. आज बरसाना के निकटस्थ ऊॅंचागांव में राधारानी की सबसे प्रिय सखी ललिता का जन्मदिन मनाया जा रहा है.

बरसाना के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सतीश कुमार त्रिपाठी ने बताया, ‘‘सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए पूरे मेला क्षेत्र को 7 जोन और 21 सेक्टरों में बांटा गया है. हर जोन में तीन सेक्टर होंगे. बरसाना की ओर आने वाले मार्गों पर 38 बैरियर एवं 19 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं. मेले में 10 मोबाइल टॉयलेट और 20 पानी के टैंकर जगह-जगह तैनात रहेंगे.’

एसपी (ग्रामीण) आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया, ‘‘सम्पूर्ण मेला क्षेत्र सीसीटीवी कैमरों की जद में रहेगा जिनका कण्ट्रोल रूम से नियंत्रण किया जाएगा. आवश्यकता के अनुसार अधिकारियों को भेजा जाएगा. मेले में करीब डेढ़ हजार पुलिसकर्मियों के साथ-साथ सादे कपड़ों में खुफिया पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे.’

गोवर्धन के उप जिलाधिकारी राहुल यादव ने बताया, ‘‘मेले में किसी को भी बिना अनुमति भण्डारा नहीं लगाने दिया जाएगा. जिसे अनुमति दी जाएगी, उसे साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा, अन्यथा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.’’

उन्होंने बताया, ‘‘मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी. इसलिए मंदिर और ब्रह्मांचल पर्वत की परिक्रमा करने वाले श्रद्धालु ध्यान रखें कि उन्हें दर्शन के लिए दोबारा सीढ़ियां चढ़कर जाना पड़ेगा. इसलिए वे पहले ही तय कर लें कि उन्हें पहले परिक्रमा करनी है, या राधारानी के दर्शन करने हैं.’’

यूपी की जनता पर अब महंगी बिजली की मार, जनता की जेब काटने में लगी है योगी सरकार- प्रियंका गांधी

यूपी के जज अपनी प्राइवेट गाड़ियों पर नहीं लिख सकेंगे पद का नाम, हाईकोर्ट ने लगाई पाबंदी

यूपी: बच्चा चोर समझकर दो लोगों को भीड़ ने पीट-पीटकर किया अधमरा, पुलिस ने बचाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
श्रीनगर में खुला वेस्ट टू वंडर गार्डन, कबाड़ से बनीं कलाकृतियां
श्रीनगर में खुला वेस्ट टू वंडर गार्डन, कबाड़ से बनीं कलाकृतियां
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget