एक्सप्लोरर

पुलवामा हमला: प्रयागराज के शहीद महेश के पिता चलाते हैं ऑटो, मासूम बच्चे पूछ रहे- कहां हैं पापा

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में प्रयागराज के महेश कुमार भी शहीद हुए हैं. देर रात तक उनके परिवार को इसकी जानकारी नहीं लग पाई थी. आज सुबह जब ये जानकारी परिवार को लगी, तभी से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रयागराज: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में प्रयागराज के महेश कुमार भी शहीद हुए हैं. देर रात तक उनके परिवार को इसकी जानकारी नहीं लग पाई थी. आज सुबह जब ये जानकारी परिवार को लगी, तभी से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है.

पूरे गांव में मातम का माहौल है और लोग अपनी संवेदनाएं देने के लिए उनके निवास स्थान पर पहुंच रहे हैं. महेश सीआरपीएफ 118 बटालियन में तैनात थे. सीआरपीएफ की ओर से शहीदों की जारी सूची में शामिल महेश कुमार मूलरूप से मेजा स्थित तुड़िहार बदल का पुरवा गांव के रहने वाले थे.

महेश के दो बच्चे साहिल पांच साल और समर छह साल का है. उनके पिता राजकुमार यादव ऑटो चालक हैं. महेश की पोस्टिंग बिहार थी. पांच दिन पहले ही वह यहां आए थे और मंगलवार को ही वह जम्मू-कश्मीर के लिए यहां से रवाना हुए थे.

पुलवामा हमला: प्रयागराज के शहीद महेश के पिता चलाते हैं ऑटो, मासूम बच्चे पूछ रहे- कहां हैं पापा

पुलवामा हमले में यूपी के 12 जवान शहीद, योगी बोले- बेकार नहीं जाएगा बलिदान

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को उरी से भी बड़ा आतंकी हमला हुआ. सीआरपीएफ का काफिला जब दोपहर में हाइवे से गुजर रहा था उसी वक्त ये हमला हुआ. जिस बस को निशाना बनाया गया उसमें 42 जवान सवार थे. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 37 जवान शहीद हुए हैं.

यह हमला श्रीनगर से करीब 30 किलोमीटर दूर लेथपोरा इलाके में हुआ. पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद ने इस नृशंस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है और आत्मघाती हमलावर का एक वीडियो जारी किया है जिसे हमले से पहले शूट किया गया था. हमलावर की पहचान कमांडर आदिल अहमद दार के रूप में हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर झोटा के हत्यारोपी की दुकान पर चलेगा बुलडोजर! मान सरकार लेगी फैसला
परविंदर झोटा के हत्यारोपी की दुकान पर चलेगा बुलडोजर! मान सरकार लेगी फैसला
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
छत्रपति संभाजीनगर में KFC रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड, मिलीं खामियां
छत्रपति संभाजीनगर में KFC रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड, मिलीं खामियां
सपा के बागी राकेश प्रताप सिंह समेत 3 MLA थामेंगे BJP का दामन, बोले- यह मेरी घर वापसी है
सपा के बागी राकेश प्रताप सिंह समेत 3 MLA थामेंगे BJP का दामन, बोले- यह मेरी घर वापसी है

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget