एक्सप्लोरर

पुलवामा हमला: चंदौली के शहीद रमेश की कैंसर पीड़ित मां को अभी भी है अपने लाल का इंतजार

चंदौली के पड़ाव क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी अवधेश यादव उर्फ दीपू भी पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए. बीते मंगलवार को ही वे यहां से ड्यूटी पर वापस गए थे.

चंदौली: चंदौली के पड़ाव क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी अवधेश यादव उर्फ दीपू भी पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए. बीते मंगलवार को ही वे यहां से ड्यूटी पर वापस गए थे. गुरुवार शाम जब हमले में उनके शहीद होने की खबर आई तो गांववालों ने परिवार से इस खबर को छिपाए रखा. उनकी शहादत की खबर मिलते ही इलाके के लोग उनके घर पर जुटने लगे थे. बहादुरपुर के रहने वाले हरिकेश बहादुर के बेटे अवधेश वर्ष 2006 में सीआरपीएफ की 145वीं बटालियन में भर्ती हुए थे. वे चार भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं. उनकी मां मां मालती देवी कैंसर से पीड़ित हैं. मां घर के आगे लगी भीड़ को लेकर सशंकित हो जाती हैं. बार-बार वे अवधेश के घर का नाम दीपू लेकर पुकारती हैं. अब कौन कराएगा आयुष का इलाज, शहीद रमेश ने कहा था- लौट कर डॉक्टर को दिखाउंगा मां को अब भी उम्मीद है कि बेटा जब वापस लौटेगा तो कैंसर का इलाज करवाएगा. अवधेश की शादी तीन साल पहले चंदौली के सैयदराजा इलाके के पूरवा गांव की रहने वाली शिल्पी से साथ हुई थी. उनका 2 साल का एक बेटा निखिल है. मासूम निखिल भी घर के आगे लगी भीड़ को देखकर रोने लगता है. पत्नी शिल्पी पति की शहादत की खबर पाकर बार-बार बेहोश हो जाती हैं. जैसे ही होश आता है वे अपनी सास और बेटे को संभालने की असफल कोशिश करती हैं. दोपहर में पत्नी ने फोन पर की थी बात, रात में आई शहीद होने की खबर गुरुवार को हुए आतंकी हमले के बाद ही आशंकाओं से घिरे छोटे भाई बृजेश ने अवधेश के मोबाइल पर कॉल किया तो वह स्विच ऑफ बता रहा था. इसके बाद बृजेश ने उनके साथियों को कॉल की तो उन्हें बताया गया कि परेशान न हों, हो सकता है अवधेश घायल हों. हालांकि शाम तक सीआरपीएफ की तरफ से जारी शहीदों की नाम की लिस्ट में अवधेश का नाम भी शामिल था. लेकिन उनके शहीद होने की अधिकारिक जानकारी शुक्रवार सुबह सीआरपीएफ हेडक्वार्टर से उनके पिता हरिकेश को मोबाइल पर दी गई. शामली के दो बेटों ने दिया सर्वोच्च बलिदान, परिजन बोले- फक्र है वहीं अवधेश के घर पर हाथों में तिरंगा लेकर एकत्र हुए आक्रोशित ग्रामीण पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं. अवधेश के पिता और इलाकाई लोगों ने पीएम मोदी से पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और कश्मीर से धारा 370 हटाने की मांग की है. देर शाम तक अवधेश का पार्थिव शरीर चंदौली पहुंचने की उम्मीद है. देवरिया और महराजगंज के भी दो लाल शहीद, गांव-घर में पसरा मातम प्रयागराज के शहीद महेश के पिता चलाते हैं ऑटो, मासूम बच्चे पूछ रहे- कहां हैं पापा पुलवामा हमले में यूपी के 12 जवान शहीद, योगी बोले- बेकार नहीं जाएगा बलिदान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छठ को लेकर पटना नगर निगम की तैयारी, घाटों की सफाई से लेकर लाइटिंग तक ऐसी रहेगी व्यवस्था
छठ को लेकर पटना नगर निगम की तैयारी, घाटों की सफाई से लेकर लाइटिंग तक ऐसी रहेगी व्यवस्था
Azam Khan Arrest Highlights: ED की हिरासत में आजम, गाजियाबाद PMLA कोर्ट में होंगे पेश, एजेंसी मांगेगी कस्टडी
ED की हिरासत में आजम, गाजियाबाद PMLA कोर्ट में होंगे पेश, एजेंसी मांगेगी कस्टडी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
ओवैसी, राजभर, BJP, चंद्रशेखर... रामलीला मैदान में कांग्रेस नहीं अखिलेश पर होगी इनकी नजर!
ओवैसी, राजभर, BJP, चंद्रशेखर... रामलीला मैदान में कांग्रेस नहीं अखिलेश पर होगी इनकी नजर!

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget