एक्सप्लोरर

पूरे देश को पता है कि राहुल हिन्दुस्तानी हैं, उनके सामने पैदा हुआ, परवरिश हुई- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी की नागरिकता पर उठे विवाद पर कहा कि, 'पूरे हिन्दुस्तान को मालूम है कि राहुल गांधी हिन्दुस्तानी हैं ... उनके सामने पैदा हुआ ... उनके सामने उसकी परवरिश हुई. सबको मालूम है."

अमेठी: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर जारी नोटिस पर मंगलवार को कहा कि पूरे हिन्दुस्तान को मालूम है कि राहुल गांधी हिन्दुस्तानी हैं. प्रियंका से इस बाबत सवाल किये जाने पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'पूरे हिन्दुस्तान को मालूम है कि राहुल गांधी हिन्दुस्तानी हैं ... उनके सामने पैदा हुआ ... उनके सामने उसकी परवरिश हुई. सबको मालूम है."

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता के मामले में मिली शिकायत के आधार पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें नोटिस जारी कर एक पखवाड़े के भीतर इस पर उनका ‘तथ्यात्मक रूख’ पूछा है. प्रियंका ने यहां एक नुक्कड़ सभा में केंद्र सरकार की 'किसान सम्मान योजना' को 'किसान अपमान योजना' करार दिया.

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, 'जहां देखो जनता का आदर नहीं, अपमान हो रहा है. (स्मृति ईरानी) दुनिया भर के मीडिया को बुलाकर जूते बंटवाती हैं. यह दिखाने के लिए कि अमेठी की जनता की ये हालत है कि इनके पास जूते ही नहीं हैं.'

प्रियंका ने कहा कि अमेठी की जनता ने कभी भीख नहीं मांगी है. अगर भीख मांगनी है तो नेता जनता से वोटों की भीख मांगें. उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि उसने कांग्रेस अध्यक्ष और स्थानीय सांसद राहुल गांधी द्वारा शुरू कराई गयी परियोजनाओं को बंद कर दिया. प्रियंका बोलीं, 'एनआईएफटी, आईआईआईटी, फूड पार्क, रेल कोच फैक्टरी, सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर ... सब बंद करा दिया.'

प्रियंका ने कहा कि अगर नीयत ठीक थी, अमेठी की जनता की भलाई चाहते थे तो केन्द्र में सरकार थी और प्रदेश में भी सरकार थी "लेकिन इनकी नीयत ठीक नहीं थी. राहुल की परियोजनाओं को बंद किया." उन्होंने भाजपा पर केवल सत्ता की मोह माया में घिरी हुई होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह केवल यही चाहती है कि वो और उसके उद्योगपति मित्र आगे बढ़ें.

प्रियंका ने कहा, 'कुछ बड़े उद्योगपति हैं... जितना भी बीमा प्रीमियम आपसे लिया जाता है... उनका 10 हजार करोड़ रूपये का फायदा हुआ है किसानों के बीमा से... खेत में या आप पर कोई आपत्ति आती है तो बीमा नहीं मिलता है.'

उन्होंने कहा कि राजनीति में जो नेता होता है, वह जनता की समस्या समझता है. 'मेरे पिता जी के समय से आपने यही देखा है कि वह सब समझते थे क्या चाहिए... दूसरी राजनीति इससे अलग है जो समझ से बाहर है. बड़े-बड़े भाषण देते हैं . हवाई जहाज में कभी अमेरिका कभी जापान चले जाते हैं.'

प्रियंका ने कहा कि नौजवानों के लिए दो करोड़ रोजगार की, किसानों की आमदनी दोगुना करने की और हर किसी के खाते में 15 लाख रूपये देने की घोषणा की जाती है.

उन्होंने कहा कि अगर ये प्रचार आपके हित में होता तो आपका भला होता. अगर राजनीति आपके पक्ष में काम करे तो काम होते हैं. आपकी समस्याओं को हल करने का प्रयास करे तो विकास के कार्य कभी नहीं रूकते.

प्रियंका ने कहा कि अगर केन्द्र में हमारी सरकार आयी तो तमाम रूके प्रोजेक्ट दोबारा चालू कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता बहुत जागरूक है और कोई चाहे कुछ कहे, यह जनता अपने विवेक से वोट देती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
मुंबई: पत्नी से विवाद, पिता ने ही 10 साल के बेटे की कर दी हत्या! अरेस्ट
मुंबई: पत्नी से विवाद, पिता ने ही 10 साल के बेटे की कर दी हत्या! अरेस्ट
'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
Embed widget