एक्सप्लोरर

बीजेपी 70 साल की रट लगाना बंद करे, हर बात की एक्सपायरी डेट होती है- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने यूपी में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पांच साल से आप सरकार में हैं पांच सालों में आपने क्या किया. उन्होंने भदोही के सीता मंदिर में पूजा भी की.

भदोही: बीजेपी सरकार के विकास के रिपोर्ट कार्ड के दावों को खोखला बताते हुये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को कहा कि जमीनी वास्तविकता बिल्कुल अलग है और जहां तक बीजेपी पिछले 70 साल की बात करती है तो इसकी भी एक एक्सपायरी डेट होती है.

सीतामढ़ी गेस्ट हाउस के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुये उन्होंने कहा कि 'जमीन पर आकर जरा देखें कि क्या स्थिति है. यह रिपोर्ट कार्ड, प्रचार, यह लगता बहुत अच्छा है लेकिन जमीन पर कुछ नहीं है. मैं रोज लोगों से मिल रही हूं और रोज मुझे यही पता चल रहा है कि चाहे किसान हो, नौजवान हो, स्टूडेंट हो, शिक्षामित्र हो, आंगनवाड़ी हो सब प्रताड़ित है. उनको कुछ नहीं मिला, कहीं कहीं यह एलान हुआ कि 17 हजार का आपको वेतन मिलेगा और आज तक कुछ नहीं मिला. दो सालों से आठ हजार पर चल रहे हैं. जो प्रचार करते हैं और जो होता है उसमें बहुत फर्क है.'

योगी सरकार के दो साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश किये जाने की बाबत सवाल पर प्रियंका ने कहा कि 'जो प्रचार करते हैं और जो होता है उसमें बहुत फर्क है. जहां तक इनकी यह 70 साल वाली रट है इस रट की भी एक एक्सपायरी डेट होती है. पांच साल से आप सरकार में हैं पांच सालों में आपने क्या किया.'

चौकीदार मुद्दे पर मायावती ने पीएम को घेरा, कहा- पहले चायवाला और अब चौकीदार, देश वाकई बदल रहा है

कांग्रेस ने यूपी को बीमारू राज्य बना दिया था, सपा-बसपा के शासनकाल में अराजकता थी, अब सुधरे हालात- योगी

प्रियंका तीन दिन की गंगा किनारे की यात्रा पर हैं. आज उन्होंने मिर्जापुर जाने से पहले सीतामढ़ी मंदिर में दर्शन और पूजा की. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर तंज करते हुए बीजेपी ने सोमवार को कहा था कि गांधी परिवार के लिये हर चुनाव 'पिकनिक' की तरह है.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने प्रियंका द्वारा नौका के जरिये गंगा की 100 किलोमीटर की यात्रा शुरू किये जाने का जिक्र करते हुए कहा 'गांधी परिवार के लिये तो हर चुनाव पिकनिक की तरह है. उसके सदस्य यहां आते हैं और भाषण देकर चले जाते हैं. चुनाव खत्म होने के बाद वे स्विटजरलैंड या इटली रवाना हो जाते हैं.'

उन्होंने कहा 'जैसे ही नये चुनाव की घोषणा होती है, गांधी परिवार का कोई नया सदस्य सामने आता है और खुद को जादुई नेता समझने लगता है. उन सम्मानित नेता (प्रियंका) ने पूर्व में हुए चुनावों में भी कांग्रेस के लिये प्रचार किया था, इसके बावजूद उनकी पार्टी को अपने घर में ही हार का मुंह देखना पड़ा था.'

माया और अखिलेश बोले- सभी 80 सीटों पर लड़ ले कांग्रेस, गठबंधन अकेले ही बीजेपी को हराने में सक्षम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget