एक्सप्लोरर

प्रियंका की सियासत में एंट्री- कहां से आयेंगे ऐसे महारथी जो ले पायेगें टक्कर?

मेरठ के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी युसुफ कहते हैं कि पूर्वी उत्तर-प्रदेश में प्रियंका गांधी ने लंबे वक्त तक गरीब और किसानों के बीच रहकर बहुत काम किये हैं. जनता को उनमें इंदिरा गांधी की छवि दिखाई देती है.

मेरठ: उत्तर-प्रदेश की राजनीति में प्रियंका गांधी की एंट्री कांग्रेस के लिए सियासत की चौसर पर तुरूप का पत्ता चलने जैसी है. लेकिन लंबे वक्त से हाशिये पर पड़ी कांग्रेस को क्या प्रियंका गांधी के चेहरे का जादू जीवन दे पायेगा. यह फिलहाल चुनावी नतीजों के गर्त में है. मगर सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी की सियासी आमद ने बीजेपी के खेमे में बैचेनी जरूर बढ़ा दी है.

मेरठ के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी युसुफ कहते हैं कि पूर्वी उत्तर-प्रदेश में प्रियंका गांधी ने लंबे वक्त तक गरीब और किसानों के बीच रहकर बहुत काम किये हैं. जनता को उनमें इंदिरा गांधी की छवि दिखाई देती है. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी मध्यप्रदेश में कांग्रेस की वापसी कराई है. इन दोनों नेताओं के आने से प्रदेश के संगठन में ऊर्जा आयेगी और चुनावी समीकरण भी बदलेगा.

लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लंबे वक्त से चुनावी नतीजे कांग्रेस के हक में नहीं रहे हैं. आंकड़ों के मुताबिक लोकसभा 2014 के नतीजों में कांग्रेस के प्रत्याशी दूर-दूर तक नजर नहीं आये. गाजियाबाद से राजबब्बर और सहारनपुर से इमरान मसूद पश्चिमी उत्तर-प्रदेश की लोकसभा सीटों पर ऐसे कांग्रेस प्रत्याशी थे जो पहले रनरअप थे. रामपुर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी नबाब काजिम अली खान मुकाबले में तीसरे नंबर रहे थे. मेरठ से नगमा और मुजफ्फरनगर से पंकज अग्रवाल चुनाव जीतने वाले प्रत्य़ाशी से चौथे नंबर पर थे.

बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, बागपत, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, नगीना, बिजनौर और कैराना सीटों पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी का नाम टॉप 4 में भी नहीं रहा. 2009 में भी कांग्रेस की स्थिति बहुत बेहतर नहीं रही. पश्चिमी उत्तर-प्रदेश की केवल मुरादाबाद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अजहरूद्दीन ने जीत दर्ज की थी. कांग्रेस के अधिकतर प्रत्याशी नतीजों में टॉप-3 में भी नहीं दिखाई दिये. वेस्ट यूपी के गढ़ मेरठ में पिछले कई बार से कांग्रेस पैराशूट प्रत्याशी उतार रही है. जमीनी तौर पर खस्ता पड़े संगठन में कोई भी स्थानीय नेता ऐसा नहीं है जो लोकसभा चुनाव में दूसरी पार्टियों के मुकाबिल हो सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget