एक्सप्लोरर

यूपी के विकास के बिना नहीं हो सकती भारत की तरक्की: राष्ट्रपति कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उत्तर प्रदेश सरकार की एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना को राज्य की उन्नति के लिये बेहद महत्वपूर्ण करार देते हुए कहा कि इस सूबे के विकास के बिना हिन्दुस्तान की तरक्की की कल्पना नहीं की जा सकती.

लखनऊ: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उत्तर प्रदेश सरकार की एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना को राज्य की उन्नति के लिये बेहद महत्वपूर्ण करार देते हुए कहा कि इस सूबे के विकास के बिना हिन्दुस्तान की तरक्की की कल्पना नहीं की जा सकती. राष्ट्रपति ने ओडीओपी सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश प्रतिभा और संसाधनों से भरा प्रदेश है. इसमें विकास की सभी स्थितियां और उपकरण मौजूद हैं. बस, उन्हें तराशने की जरूरत है. इस दिशा में राज्य सरकार के प्रयास सराहनीय हैं. राजभर वोटरों को अपने पाले में करने के लिए बीजेपी ने किया सम्मेलन उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश हस्तकौशल से समृद्ध है और यहां ताजमहल, सारनाथ जैसे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तथा विश्व का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है. यह राज्य 10 खरब डालर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त करने की क्षमता रखता है. मुझे लगता है कि उत्तर प्रदेश के विकास के बिना भारत के विकास की कल्पना करना सही मायने में अच्छा नहीं है. जब उत्तर प्रदेश विकसित होगा, तभी भारत विकसित होगा. कोविंद ने इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा,"अटल जी उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश कहते थे. उनका कहना था कि यूपी की खोज करने की जरूरत है, जो ऐसा कर लेगा, उसे पता लगेगा कि यह कितना समृद्धशाली प्रदेश है." अपना रोजगार शुरु करना चाहते हैं तो सरकारी सलाह के लिए इस नंबर पर करें फोन राष्ट्रपति ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कृषि के बाद सबसे ज्यादा लोग कुटीर, लघु एवं मंझोले उद्योगों (एमएसएमई) में रोजगार पाते हैं. सबसे अहम बात यह है कि इन उद्यमों के माध्यम से देश के पिछड़े इलाकों में रोजगार मिलता है. एमएसएमई की सबसे ज्यादा संख्या उत्तर प्रदेश ही है. देश के कुल हस्तशिल्प निर्यात में इस राज्य का योगदान लगभग 44 प्रतिशत है. यूपी के विकास के बिना नहीं हो सकती भारत की तरक्की: राष्ट्रपति कोविंद कोविंद ने राज्य सरकार की ओडीओपी योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना एमएसएमई के लिये सहायक हालात पैदा करेगी. इस योजना से स्थानीय कलाओं और कौशल का संवर्द्धन होगा. शिल्पकारों की आर्थिक प्रगति होगी. इस योजना के तहत पांच साल में 25 लाख लोगों को रोजगार दिलाने का लक्ष्य है. इससे युवाओं के लिये बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा और संतुलित विकास को बल मिलेगा. यूपी के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, आप भी जानिए अपने इलाके का हाल राष्ट्रपति ने देश के कुछ प्रमुख नगरों में उत्तर प्रदेश के प्रमुख उत्पादों की 10-15 दिन की एक प्रदर्शनी आयोजित करने का सुझाव देते हुए कहा कि इसमें मेजबान राज्य के राज्यपाल या मुख्यमंत्री को आमंत्रित करके उत्पादों के प्रति जनता के आकर्षण को बढ़ाया जा सकता है. उन्होंने अगले साल जनवरी में इलाहाबाद में आयोजित होने वाले कुम्भ मेले में भी ऐसी प्रदर्शनी लगाने का सुझाव दिया. कोविंद ने उत्पादों की ब्रांडिंग पर जोर देते हुए कहा कि अगर आप अपने उत्पादों की ब्रांडिंग करेंगे तो उत्पादकों और कारीगरों का उत्साहवर्द्धन होगा. हमें कुछ विकसित देशों से यह बात सीखनी होगी. उन्होंने कहा कि आम तौर पर लोगों में कम परिश्रम के काम और नौकरी की तरफ हमारा झुकाव देखा जाता है, जो सही नहीं है. राष्ट्रपति ने ओडीओपी योजना को कामयाब बनाने के लिये उपस्थित लोगों से भी योगदान करने का आह्वान किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
'लड़ाई जारी रहेगी...', पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल
'लड़ाई जारी रहेगी...', पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget