एक्सप्लोरर

प्रयागराज: राम मंदिर पर VHP की धर्म संसद शुरू, अखाड़ा परिषद की तरफ से कोई नहीं पहुंचा

अखाड़ा परिषद ने विश्व हिंदू परिषद के धर्म संसद के बहिष्कार का फैसला किया है. परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी कहते हैं कि राम मंदिर को चुनावी मुद्दा बनाया जा रहा है, इसीलिए संत समाज बैठक में नहीं जायेगा.

नई दिल्ली: राममंदिर का निर्माण का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है. साधु-संत अब अधिक जोर से उठाने वाले हैं. शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती की धर्म संसद खत्म होने के बाद आज से प्रयागराज में वीएचपी की धर्म संसद शुरू हो गई है. प्रयागराज में 31 जनवरी से लेकर एक फरवरी चलने वाली धर्म संसद में मंदिर मुद्दे पर निर्णायक फैसला होने की बात कही जा रही है. वहीं अखाड़ा परिषद की तरफ से इस बैठक में कोई नहीं पहुंचा है.

विश्व हिंदू परिषद के धर्म संसद के बहिष्कार का फैसला किया है. परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी कहते हैं कि राम मंदिर को चुनावी मुद्दा बनाया जा रहा है, इसीलिए संत समाज बैठक में नहीं जायेगा.

धर्म संसद में वीएचपी की धर्म संसद में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास महाराज, राम जन्मभूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ राम विलास वेदांती, वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीएस कोकजे, बाबा रामदेव, यूपी के उप-मुख्यमंत्री केशव मौर्या शामिल हैं.

राम मंदिर: धर्म संसद में बड़ा एलान, शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती बोले 21 फरवरी से शुरू होगा काम

पांच हजार साधु-संतों के शामिल होने की उम्मीद

इस धर्म संसद में करीब पांच हजार साधु-संतों के शामिल होने की उम्मीद है जो राम मंदिर को लेकर अहम निर्णय ले सकते हैं. आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह धर्मसंसद काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने प्रयागराज में होने वाले धर्म संसद की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसके लिए विहिप के उपाध्यक्ष चंपत राय, केंद्रीय मार्ग दर्शक मंडल के संयोजक वीवेश्वर मिश्र, धमार्चार्य संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी, राजेंद्र सिंह पंकज व अन्य पदाधिकारी धर्म संसद में आमंत्रित करने के साधु-संतों सें संपर्क कर रहे हैं.

29 जनवरी से शुरू होनी थी राममंदिर की सुनवाई 

धर्म संसद को दिन 31 जनवरी इसलिए रखा गया था क्योंकि राममंदिर की सुनवाई 29 जनवरी से शुरू होनी थी. बता दें कि एक बार फिर राममंदिर की सुनवाई टाल दी गई है.

प्रयागराज: राम मंदिर पर VHP की धर्म संसद आज से, RSS प्रमुख भागवत भी करेंगे शिरकत

शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती बोले- 21 फरवरी से शुरू होगा काम शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती की बुलाई धर्म संसद में प्रस्ताव पास हुआ कि 21 फरवरी से अयोध्या में राम मंदिर का काम शुरू हो जाएगा. धर्म संसद में नन्दा, जया, भद्रा, पूर्णा नाम की 4 शिलाएं शंकराचार्य को सौंपी गई, यही शिलाएं लेकर अयोध्या पहुंचने के लिए हिंदुओं से आह्वान किया गया है.

कुंभ में शंकराचार्य की धर्म संसद तीन दिन चली और कल आखिरी दिन राम मंदिर पर प्रस्ताव पास हुआ. 10 फरवरी के बाद साधु संत अयोध्या के लिए कूच करेंगे. इतना ही नहीं धर्म संसद में यह भी कहा गया है कि 21 फरवरी से राम मंदिर बनने तक सविनय अवज्ञा आंदोलन किया जाएगा और अगर इस बीच कोई रोकता है तो साधु संत गोली खाने के लिए भी तैयार हैं.

धर्म संसद में  इस बार राममंदिर का मुद्दा होगा खास

विहिप के प्रवक्ता शरद शर्मा की मानें तो धर्म संसद में गाय, गंगा समेत अनेक मुद्दे उठाए जाते हैं. लेकिन इस बार राममंदिर का मुद्दा खास रहेगा.

उनका कहना है कि संत-महात्मा अनेक संकल्प सभाओं के माध्यम से सरकार को कई बार आगाह कर चुके हैं. केंद्र में अपनी सरकार है. इसके लिए संसद से कानून बनाकर मंदिर निर्माण की प्रक्रिया की शुरुआत की जानी चाहिए.

उन्होंने कहा कि जैसा कि भारतीय जनता पार्टी ने ही अपने संकल्प पत्र में राम मंदिर के प्रति वचनबद्धता दिखाई है. उसने संवैधानिक दायरे की बात की है तो कानून बनाकर इसका हल करें. विहिप और साधु-संतों का यह बयान भी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण है.

गौरतलब है कि धर्म संसद में जो प्रस्ताव पारित होता है वह काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. धर्म संसद के माध्यम से सरकारों से बातचीत की जाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget