एक्सप्लोरर

प्रयागराजः मकर संक्रांति पर संगम में एक करोड़ श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी, सुबह चार बजे से शुरू होगा स्नान

स्नान के बाद घाटों पर निकलने वाले श्रद्धालुओं के लिए कांसा घास भी बिछाई गई है. जबकि महिलाओं के लिए सैकड़ों की तादात में स्नान घाटों पर चेंजिंग रुम भी बनाये गए हैं.

प्रयागराज: मकर संक्रांति का स्नान पंद्रह जनवरी को संगम नगरी प्रयागराज में पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा. मकर संक्रांति पर माघ मेले में तकरीबन एक करोड़ श्रद्धालुओं के आने और संगम में आस्था की डुबकी लगाने की उम्मीद है. प्रशासन ने इस स्नान पर्व के लिए सभी तैयारियां पूरी कर लिए जाने का दावा किया है. मकर संक्रांति का स्नान संगम पर सुबह 4 बजे से ही शुरू हो जाएगा. मकर संक्रांति का प्रयागराज में विशेष महत्व है.

धार्मिक मान्यता है कि सभी देवी देवता भी यहां अदृश्य रूप से मौजूद रहते हैं और भक्तों को आशीर्वाद देते हैं. ग्रह नक्षत्रों के ख़ास संयोग की वजह से इस बार के संक्रांति स्नान का फल ख़ास फायदा देने वाला होगा. जानकारों के मुताबिक़ मकर संक्रांति पर गंगा में तीन बार डुबकी लगातएं और तेल, तिल के साथ ही अपनी सामर्थ्य के मुताबिक धान्य का दान करें.

मेले को तीन जोन सात सेक्टरों में मेले को बांटा गया

प्रयागराज में 2560 बीघे में बसाये गए माघ मेले को तीन जोन और सात सेक्टरों में बांटा गया है. इसके साथ ही मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पांच किलोमीटर के दायरे में बारह स्नान घाट बनाये गए हैं. कुम्भ मेले की ही तर्ज पर स्नान घाटों पर डीप वाटर बैरिकेटिंग, जाल और घाटों पर रेत भरकर बोरियां लगायी गई हैं.

प्रयागराजः मकर संक्रांति पर संगम में एक करोड़ श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी, सुबह चार बजे से शुरू होगा स्नान

इसके साथ ही स्नान के बाद घाटों पर निकलने वाले श्रद्धालुओं के लिए कांसा घास भी बिछाई गई है. जबकि महिलाओं के लिए सैकड़ों की तादात में स्नान घाटों पर चेंजिंग रुम भी बनाये गए हैं. प्रशासन ने मकर संक्रांति के स्नान पर्व को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम का दावा किया है. मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए पुलिस ने मेले में ट्रैफिल डायवर्जन भी लागू कर दिया है.

संगम क्षेत्र में चौकसी बढ़ाई गई

मकर संक्रांति के स्नान पर्व को लेकर पूरे संगम क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है. इसके साथ ही स्नान घाटों पर सुरक्षा को देखते हुए जल पुलिस और गोताखोरों को भी तैनात कर दिया गया है. स्नान घाटों पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को भी तैनात किया गया है.

प्रयागराजः मकर संक्रांति पर संगम में एक करोड़ श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी, सुबह चार बजे से शुरू होगा स्नान

मेलाधिकारी रजनीश मिश्र के मुताबिक माघ मेला ड्यूटी पर आये पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग की गई है. इसके साथ ही मेले में बनाये गए अलग-अलग प्वाइंट्स पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है. मेले में सुरक्षा के लिए 13 थाने , 38 चौकियां और 13 फायर स्टेशन बनाये गए हैं. जबकि मेले की सुरक्षा में विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स बुलाई गई है.

भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात

मेले में सिविल पुलिस के साथ ही पीएसी और आरएफ को भी तैनात किया गया है. वहीं मेले में भीड़ के चलते किसी भी आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर एटीएस और एसटीएफ की टीमों को भी मेले की सुरक्षा में लगाया गया है.

पूरे मेले की निगरानी के लिए तीसरी आंख का भी सहारा लिया गया है. मेले में दो सौ सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गए हैं. जबकि ड्रोन कैमरे से भी मेले पर पुलिस नजर रखेगी. इस बार माघ मेला पौष पूर्णिमा के पर्व दस जनवरी से शुरु होकर 21 फरवरी को महाशिवरात्रि के पर्व तक चलेगा.

Makar Sankranti : ऐसे बनाई जाती है मकर संक्रांति वाली स्वादिष्ट खिचड़ी, पढ़ें पूरी विधि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: दो बच्चियां बनीं CM योगी की खास मेहमान, श्री राम वाटिका का कराया लोकार्पण
मुरादाबाद: दो बच्चियां बनीं CM योगी की खास मेहमान, श्री राम वाटिका का कराया लोकार्पण
Dungarpur News: महिला क्रिकेटर से हैरेसमेंट मामले में बड़ा एक्शन, SP ने दो पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड
डूंगरपुर: महिला क्रिकेटर से हैरेसमेंट मामले में बड़ा एक्शन, SP ने दो पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड
Himachal News: हिमाचल कांग्रेस का बड़ा दावा, 'बीजेपी के करीब 8-10 हजार कार्यकर्ता पार्टी में होंगे शामिल'
हिमाचल कांग्रेस का बड़ा दावा, 'बीजेपी के करीब 8-10 हजार कार्यकर्ता पार्टी में होंगे शामिल'
अखिलेश यादव पर मंत्री गुलाब देवी का पलटवार, 'नकल ठेके पर कराई जाती थी, पेपर लीक होना आम बात थी'
अखिलेश यादव पर मंत्री गुलाब देवी का पलटवार, 'नकल ठेके पर कराई जाती थी, पेपर लीक होना आम बात थी'

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget