एक्सप्लोरर

बीजेपी पर कांग्रेस का पोस्टर वार, कहा- राफेल का दाम बताने वालों को देंगे 5 करोड़ का इनाम

बिहार में कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी पर पोस्टर वार करना शुरू कर दिया है. पटना में अलग-अलग जगहों पर लगाए गए इन पोस्टरों में कांग्रेस ने कहा कि राफेल का दाम बताने वालों को पांच करोड़ का इनाम देंगे.

पटना: बिहार में बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बीच पोस्टर वार शुरू हो गया है. इन पोस्टरों के माध्यम से बीजेपी पर निशाना साधा जा रहा है. पोस्टरों में कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार के कार्यकाल में बनाए गए 35 हवाई अड्डों के नाम बताने और राफेल के दाम बताने पर पांच करोड़ रुपए के इनाम की घोषणा की है. इसके बाद से बिहार की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है.

स्थानीय कांग्रेस नेता सिद्धार्थ क्षत्रिय और व्यंकटेश रमन के नाम से पटना शहर के आयकर चौराहे सहित कुछ अन्य स्थानों पर लगाए गए इन पोस्टर में लिखा है 'पूजा धमाका, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बताएं 35 एयरपोर्ट का नाम, राफेल का दाम, पाएं पांच करोड़ रूपये का इनाम.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने लगाए गए इन पोस्टरों पर कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि नाम बताने वाला यह इनाम राहुल गांधी ही जीतेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि जिस 'बेशर्मी' के साथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी और केंद्र की सरकार को राफेल सौदे के मामले में घसीटने का प्रयास कर रहे थे उनका प्रयास विफल साबित हुआ है.

पोस्टरों पर जारी जंग पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी (बीपीसीसी) के एक नेता ने बताया कि सिद्धार्थ और रमन बीपीसीसी के पदाधिकारी नहीं हैं, इसलिए यह कहा जाना कि उक्त पोस्टर कांग्रेस द्वारा लगाया गया है, यह उचित नहीं होगा. उन्होंने कहा कि हालांकि हम इन पोस्टरों में राफेल डील में 'सौदेबाजी' और मोदी के अपने शासनकाल के दौरान 35 हवाई अड्डे बनाए जाने के 'झूठे' दावे से असहमत नहीं हैं क्योंकि कांग्रेस ने राफेल डील में भ्रष्टाचार को उजागर किया है.

यह भी पढ़ें-

बिहार: एक साथ की देवी दुर्गा की पूजा, शत्रुघ्न बोले- तेजस्वी के शुभ दिन आ गए हैं बिहार: बेगूसराय में कन्हैया कुमार के काफिले पर हुआ हमला, कई गाड़ियों के शीशे तोड़े देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूट्यूबर ध्रुव राठी को नया समन जारी, क्या है मामला? पढ़ें पूरी जानकारी
यूट्यूबर ध्रुव राठी को नया समन जारी, क्या है मामला? पढ़ें पूरी जानकारी
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
हिमाचल: स्पीति में 500 करोड़ खर्च करेगी सुक्खू सरकार, कई मुद्दों पर रहेगा फोकस
हिमाचल: स्पीति में 500 करोड़ खर्च करेगी सुक्खू सरकार, कई मुद्दों पर रहेगा फोकस
दिल्ली HC में नकली पनीर पर PIL, केंद्र और FSSAI से 6 हफ्ते में मांगा जवाब
दिल्ली HC में नकली पनीर पर PIL, केंद्र और FSSAI से 6 हफ्ते में मांगा जवाब

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget