एक्सप्लोरर

प्रयागराज में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, शातिर अपराधी गिरफ्तार

यूपी में एक के बाद एक एनकाउंटर हो रहे हैं. ताजा मामला प्रयागराज से है जहां तीन बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई. इस घटना में एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

प्रयागराज: जिले के मऊआइमा थाना क्षेत्र में आज भोर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गयी. अपाचे सवार तीन बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश इश्तियाक पैर में गोली लगने से घायल हो गया है, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से दो अपराधी भागने में सफल रहे.

पुलिस के हत्थे चढ़ा अपराधी प्रतापगढ़ जिले के मान्धाता थाना क्षेत्र के नारायणगंज का रहने वाला है. इश्तियाक के उपर लूट व गैंगस्टर के मामले दर्ज हैं और लूट के मामले में दो बार जेल भी जा चुका है. घायल अपराधी को इलाज के लिए मेडिकल कालेज के स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पकड़े गए बदमाश के कब्जे से पुलिस ने 12 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है. एसएसपी अतुल कुमार शर्मा के मुताबिक मऊआइमा थाना क्षेत्र में देर रात दो बजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बागा जलालपुर के पास पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई है.

उनके मुताबिक पकड़ा गया घायल बदमाश इश्तियाक शातिर किस्म का अपराधी और इसके तार मऊआइमा थाना क्षेत्र के मरखामऊ गांव के निकट इलाहाबाद बैंक के मैनेजर अनिल कुमार दोहरे की हत्या से भी जुड़े हो सकते हैं.

गौरतलब है कि बेखौफ बदमाशों ने 9 जुलाई को घर से बैंक जा रहे मैनेजर अनिल कुमार दोहरे की चलती कार में गोली मार दी थी. जिसके बाद पेट में गोली लगने के बाद वह लहूलुहान हाल में बैंक तक कार चलाकर गए. कार में उनके साथ सहायक प्रबंधक भी मौजूद थे. वहां पहुंची पुलिस उन्हें तत्काल शहर के एसआरएन अस्पताल ले गई थी जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर से उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, सियासी डेब्यू में लगा पाएंगे बीजेपी के गढ़ में सेंध?
बांकीपुर से उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, सियासी डेब्यू में लगा पाएंगे बीजेपी के गढ़ में सेंध?
जोधपुर में कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- 'जब देश को उनकी जरूरत...'
जोधपुर में कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- 'जब देश को उनकी जरूरत...'
यशवीर महाराज का दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, पुलिस ने जांच के लिए बनाई टीम
यशवीर महाराज का दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, पुलिस ने जांच के लिए बनाई टीम
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget