एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: पुलिस ने युवक की बर्बरता से की पिटाई, खाल तक उधेड़ी, एक इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल सस्पेंड

ग्रेटर नोएडा में पुलिस की हैवानियत का मामला सामने आया है. यहां एक युवक को पुलिस ने इस कदर पीटा कि उसके शरीर से खाल तक निकल आई.पीड़ित युवक का आरोप है कि प्रधान से विवाद के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है.

ग्रेटर नोएडा. ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर स्थित मकनपुर गांव में पुलिस की हैवानियत का मामला सामने आया है. यहां एक युवक को पुलिस वाले एक महिला के घर प्रेम पत्र फेंकने के आरोप में पूछताछ के लिए स्पोर्ट सिटी पुलिस चौकी लाये और कमरे में बंद कर हैवानियत की हद तक पीटा. जिससे उसके शरीर की चमड़ी उतर गई. पूरे शरीर पर पिटाई के निशान हैं. युवक का कहना है कि उसकी पिटाई गांव के प्रधान के शह पर की गई. युवक के मुताबिक उसने चुनाव में विरोध किया था. बाद में युवक का 151 में चालान कर दिया गया. युवक की शिकायत के बाद पुलिस अधिकारियों ने प्राथमिक जांच में दोषी पाये जाने पर एक सब इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल को सस्पेंड कर मामले की जांच एसीपी थर्ड को सौंपी है.

युवक के शरीर पर पड़े निशान पुलिस की बर्बरता की कहानी बयां कर रहे हैं. पुलिस की बर्बरता का शिकार हुये शख्स का नाम सुनील है. उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उस पर ग्राम प्रधान दीपक ने आरोप लगाया कि इसने किसी के घर पर चिट्ठी फेंकी की थी. जबकि उसका कहना है कि यह आरोप निराधार है. ग्राम प्रधान से मिली भगत के चलते पुलिस वाले सुनील को पूछताछ के लिए स्पोर्ट सिटी पुलिस चौकी ले गए. जहां उसे कमरे में बंद कर दारोगा रवि और दो कांस्टेबल और ग्राम प्रधान दीपक ने हैवानियत की हद तक उसे पीटा जिससे उसके शरीर की चमड़ी उतर गई.

पीड़ित सुनील का आरोप है उसे छोड़ने के लिए दारोगा ने 50 हज़ार की मांग भी की थी. उसके पास 5 हज़ार रुपए थे उसने पैसे देकर बाकी पैसे चार दिनों में देने की बात कह कर जान बचाई. पुलिस ने उसका चालान 151 में कर दिया. युवक ने जमानत कराने के बाद अधिकारियों से शिकायत की.

सुनील की शिकायत पर पुलिस अधिकारियों ने एसीपी थर्ड को मामले की जांच सौंपी है और प्राथमिक जांच में दोषी पाये जाने पर एक सब इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल को सस्पेंड करते हुए उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करने की सिफारिश की गई है.

ये भी पढ़ें.

नोएडा: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Exclusive: तेजस्वी का अल्टीमेटम! कल तक मांगें नहीं मानीं तो बिहार बंद!
Exclusive: तेजस्वी का अल्टीमेटम! कल तक मांगें नहीं मानीं तो बिहार बंद!
लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक 'प्रधान' हटाकर, आपने 'प्रधानमंत्री' बचा लिया
लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक 'प्रधान' हटाकर, आपने 'प्रधानमंत्री' बचा लिया
नवादा में 8 वर्षीय नाबालिग की अपहरण के बाद हत्या, दुष्कर्म की आशंका
नवादा में 8 वर्षीय नाबालिग की अपहरण के बाद हत्या, दुष्कर्म की आशंका

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget