एक्सप्लोरर

बुलंदशहर: एटीएम काटकर 21 लाख उड़ाने वाले दो चोर गिरफ्तार, कैश व हथियार बरामद

पुलिस ने चोरों के पास से एटीएम काटने के उपकरण, अवैध हथियार व पहासू थाना क्षेत्र से एटीएम काटकर चोरी किये गए 60 हजार रुपये भी बरामद किए हैं.

बुलंदशहर: बुलंदशहर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एटीएम काटकर 21 लाख रुपये चुराने वाले दो आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है. पकड़े गए चोरों का नाम जाबिर और बबलू है. पुलिस ने चोरों के पास से एटीएम काटने के उपकरण, अवैध हथियार व पहासू थाना क्षेत्र से एटीएम काटकर चोरी किये गए 60 हजार रुपये भी बरामद किए हैं.

दरअसल, पुलिस को इन चोरों के बारे में जानकारी मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी. चेकिंग के दौरान पुलिस ने सिकंदाराबाद से आ रही एक सेंट्रो कार को रुकने का इशारा किया. कार सवार रुकने के बजाय भागने लगे. पुलिस को कुछ शक हुआ और संदिग्धों का पीछा शुरू किया. घेराबंदी कर पुलिस ने दो चोरों को अपने शिकंजे में ले लिया. हालांकि, इस दौरान दो अन्य चोर भागने में कामयाब रहे. पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

बतादें कि फरवरी 2020 में बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र में एटीएम काटकर चोरी करने वाले गिरोह के शातिर सदस्यों ने अपने 4 साथियों के साथ मिलकर सबीतगड़ गन्ना मिल के पास लगे एटीएम को भी काट दिया था. चोरों ने इस एटीएम से 21 लाख रुपये साफ कर दिए थे. बुलंदशहर पुलिस की मानें तो दोनों ही आरोपियों का एक अच्छा खासा अपराधिक इतिहास है. दोनों ने ही लूट और चोरी जैसी अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दिया है. फिलहाल घटना में शामिल फरार आरोपियों की भी पुलिस तलाश कर रही है. पुलिस ने दावा किया है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

दिल्ली दंगों के आरोपी फैसल फारूकी को क्राईम ब्रांच ने एक दिन की रिमांड पर लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget