एक्सप्लोरर

पीएम मोदी का वाराणसी दौरा: ड्रोन करेंगे निगरानी, स्पेशल कमांडो और एंटी माइंस टीम भी रहेगी मौजूद

राजा तालाब स्थित सभा स्थल पर ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जा रही है. स्पेशल कमांडोज के अलावा एंटी माइंस टीम ने भी मैदान में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए हैं.

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 और 15 जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रहेंगे. उनके दौरे के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. राजा तालाब स्थित सभा स्थल पर ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जा रही है. स्पेशल कमांडोज के अलावा एंटी माइंस टीम ने भी मैदान में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए हैं. राजातालाब में होने वाले सभा स्थल पर तैयारियों का आलाधिकारियों ने जायजा लिया. उनके साथ बीजेपी संगठन के लोग भी थे. मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के 13वें दौरे पर 14 जुलाई को वाराणसी पहुंच रहे हैं. मोदी इस दौरे में करीब 937 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर वाराणसी की जनता को सौगात देंगे. पीएम अपने संसदीय क्षेत्र सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश को सौगात देने आ रहे हैं. प्रधानमंत्री के इस दौरे में बारिश का खलल किसी भी तरह न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने मुकम्मल इंतजाम किए हैं. यहां बनाए जा रहे पंडाल को पूरी तरह से वाटरप्रूफ रखा गया है. साथ भी तेज बारिश अगर हो तो पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम तैयार किया गया है, जिसके जरिये बरसाती पानी जनसभा स्थल के आस-पास इकट्ठा होने के बजाय ड्रेनेज सिस्टम के जरिये समीप के तालाब में जाकर गिरेगा. डीएम सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभास्थल राजातालाब तहसील का कचनार गांव होगा. इस सभास्थल पर सभी कार्य जोर शोर से चल रहे हैं. इसी मंच से 937 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. डीएम ने बताया कि सभास्थल से कुछ ही दूरी पर बने पैरिशेबल कार्गो का लोकार्पण भी प्रधानमंत्री करेंगे. इस कार्गो का निर्माण कंटेनर कारपोरेशन ऑफ इंडिया ने करवाया है. इसमें किसान को अपने उत्पादों को सुरक्षित रखने की सुविधा दी जाएगी. इसके अलावा अमृत योजना, गेल इंडिया द्वारा संचालित ऊर्जा गंगा योजना, कैंसर हॉस्पिटल, घाटों का सुंदरीकरण और पंचकोसी मार्ग के सुंदरीकरण सहित 33 योजनाएं शामिल हैं. इसके अलावा प्रधानमंत्री अपने वाराणसी दौरे के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल, बड़ा लालपुर में बनारस के प्रबुद्धजनों से संवाद भी करेंगे. एसएसपी के मुताबिक, प्रधानमंत्री के प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए जो भी सुरक्षा के इंतजाम जरूरी होते हैं, वे सारे तो किए ही जा रहे हैं. इसके अलावा अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में फौज की मौजूदगी दो दिनों तक बनारस में बनी रहेगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
बड़ी बात कह गए सोनम वांगचुक, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
बड़ी बात कह गए सोनम वांगचुक, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget