एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने की चिराग पासवान की तारीफ, कहा- युवा सांसद उनसे सीखें

बीजेपी की संसदीय दल की बैठक में मंगलवार को पीएम मोदी ने चिराग पासवान की तारीफ की. संसद सत्र के दौरान चिराग की सदन में लगातार उपस्थिति की पीएम मोदी ने खूब सराहना की. उन्होंने पार्टी के युवा सांसदों को भी यही आदत अपनाने की सलाह दी.

 

नई दिल्ली: अगर कोई कहे कि भारतीय जनता पार्टी के सांसदों के सामने पीएम नरेंद्र मोदी ने एनडीए की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी के युवा नेता चिराग पासवान की जमकर तारीफ की तो सबका चौंकना स्वाभाविक है. लेकिन ये सही है. इसकी बानगी मंगलवार को देखने को मिली. दरअसल लोकसभा चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की पहली बैठक मंगलवार को बुलाई गई थी. बैठक में पीएम मोदी ने पार्टी सांसदों को अच्छे सांसद बनने और संसद सत्र से सीखने के लिए गुरुमंत्र भी दिया. इसी क्रम में बोलते बोलते पीएम ने चिराग पासवान का ज़िक्र दिया. पीएम ने अपने सांसदों से चिराग पासवान से सीखने की सलाह दी.

चिराग पासवान से सीखें युवा सांसद- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने खासकर नए और युवा सांसदों के सामने चिराग पासवान की नज़ीर पेश की. उन्होंने कहा कि चिराग जिस तरह से संसद की बहस में अपने भाषण की तैयारी करते हैं वो सीखने लायक है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने संसद सत्र के दौरान चिराग पासवान की सदन में लगातार उपस्थिति की भी खूब सराहना की और अपने युवा सांसदों को भी वही आदत अपनाने की सलाह दी.

लगातार ‘मास्टरजी’ के अवतार में हैं पीएम मोदी

लगातार दूसरी बार सत्ता संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के मुखिया के साथ-साथ अपनी पार्टी के सांसदों के लिए मास्टरजी की भूमिका में भी नज़र आ रहे हैं. मंगलवार की बैठक में पीएम ने एक बार फिर सांसदों को अच्छा सांसद बनने की सीख देते हुए संसद को एक विश्विद्यालय की तरह देखने की सलाह दी. तीन तलाक़ बिल पर लोकसभा में अपने सांसदों की कम उपस्थिति पर भी पीएम ने नाराज़गी दिखाई. लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री चुनने के लिए बुलाई गई एनडीए की बैठक में भी पीएम ने सभी सांसदों , विशेष कर नए सांसदों को उनके आचरण के बारे में सलाह दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज? हल्की बारिश का अनुमान
दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज? हल्की बारिश का अनुमान
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget