एक्सप्लोरर

नोएडा: मोदी करेंगे दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री का उद्घाटन, हर साल बनेंगे 12 करोड़ फोन

कोरियाई कंपनी का भारत में ये अब तक सबसे बड़ा निवेश है. बताया जा रहा है कि ये निवेश पांच हज़ार करोड़ रूपयों का है. सैमसंग की नई फ़ैक्टरी में सालाना 12 करोड़ मोबाइल फोन बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

नोएडा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री का उद्घाटन करेंगे. ये फैक्ट्री सैमसंग कंपनी की है जो उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-81 में है. सैमसंग कंपनी की नई यूनिट के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे के अलावा बड़ी संख्या में राजनेता और विदेशी मेहमान भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

इस फैक्ट्री में हर साल बनेंगे 12 करोड़ मोबाइल फोन

पीएम मोदी सड़क के रास्ते ही दिल्ली से नोएडा आएंगे. पीएम मोदी शाम पांच बजे से लेकर 5.30 बजे तक नोएडा में रहेंगे. कोरियाई कंपनी का भारत में ये अब तक सबसे बड़ा निवेश है. बताया जा रहा है कि ये निवेश पांच हज़ार करोड़ रूपयों का है. सैमसंग की नई फ़ैक्टरी में सालाना 12 करोड़ मोबाइल फोन बनाने का लक्ष्य रखा गया है. यूपी सरकार ने सैमसंग कंपनी को जीएसटी में छूट देने का भी वादा किया है.

नोएडा के नाम होगा सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री होने का टैग

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के मामले में दुनिया के मानचित्र पर सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री होने का टैग चीन, दक्षिण कोरिया और अमेरिका के पास नहीं बल्कि राज्य उत्तर प्रदेश के शहर नोएडा के नाम होगा. देश में 1990 के दशक की शुरुआत में पहला इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण केंद्र स्थापित हुआ, जिसमें 1997 में टीवी बनना शुरू हुआ मौजूदा मोबाइल विनिर्माण इकाई 2005 में लागई गई.

इस समय 6.7 करोड़ स्मार्टफोन बना रही है कंपनी

पिछले साल जून में दक्षिण कोरियाई कंपनी ने 4,915 करोड़ रुपये का निवेश कर नोएडा संयंत्र में विस्तार करने की घोषणा की, जिसके एक साल बाद नई फैक्ट्री अब दोगुना उत्पादन के लिए तैयार है. भारत में कंपनी इस समय 6.7 करोड़ स्मार्टफोन बना रही है और इस नई यूनिट के शुरू हो जाने पर तकरीबन 12 करोड़ मोबाइल फोन बनाने की संभावना है.

टेलीविजन का उत्पादन भी होगा दोगुना 

नई फैक्ट्री में न सिर्फ मोबाइल बल्कि सैमसंग के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे रेफ्रिजरेटर और फ्लैट पैनल वाले टेलीविजन का उत्पादन भी दोगुना हो जाएगा और कंपनी इन सारे सेगमेंट में अग्रणी की भूमिका में बनी रहेगी. काउंटरप्वाइंट रिसर्च के एसोसिएट डायरेक्टर तरुण पाठक के अनुसार, नई फैक्ट्री से सैमसंग बाजार में कम समय में उत्पाद उतारने में सक्षम होगी.

सैमसंग के भारत में दो विनिर्माण संयंत्र, नोएडा और तमिलनाडु के श्रीपेरुं बदूर में हैं. इसके अलावा पांच अनुसंधान और विकास केंद्र और नोएडा में एक डिजाइन केंद्र हैं, जिनमें 70,000 लोग काम करते हैं. कंपनी ने अपने नेटवर्क को बढ़ाया है और 1.5 लाख रिटेल आउटलेट खोले हैं.

यह भी पढ़ें-

निर्भया गैंगरेप: दोषियों को फांसी होगी या नहीं? पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज

दिल्ली: बुराड़ी कांड में आज आएगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पुलिस के हाथ अबतक कोई सुराग नहीं

मौसम: मुंबई समेत देश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-पश्चिम यूपी में भीषण गर्मी जारी

INDvsENG, T20: रोहित की धुंआधार पारी के आगे पस्त हुआ इंग्लैंड, भारत ने सीरीज पर किया कब्जा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में फॉर्मलिन टैंकर पलटने से अफरातफरी, 50 से ज्यादा हॉस्टलों के छात्र परेशान
लखनऊ में फॉर्मलिन टैंकर पलटने से अफरातफरी, 50 से ज्यादा हॉस्टलों के छात्र परेशान
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
स्वामी प्रसाद मौर्य का कांग्रेस से गठबंधन फाइनल, 10 सीटों पर बनी बात
स्वामी प्रसाद मौर्य का कांग्रेस से गठबंधन फाइनल, 10 सीटों पर बनी बात

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget