एक्सप्लोरर

2019 के लिए मगहर में मोदी, कबीरदास की मजार पर आज चढ़ाएंगे चादर

बता दें कि पीएम मोदी के दौरे से पहले कल तैयारियों का जायजा लेने संत कबीर की मजार पर पहुंचे सीएम योगी ने मुस्लिम टोपी पहनने से इनकार कर दिया.

संत कबीरनगर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश में संतकबीर नगर जिले के मगहर जाएंगे. प्रधानमंत्री मगहर में महान संत और कवि कबीरदास की 500वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. वे संत कबीर के मजार पर चादर भी चढ़ाएंगे साथ ही संतकबीर गुफा का भी दौरा करेगे. वे कबीर अकादमी की आधारशिला के मौके पर पट्टिका का अनावरण भी करेंगे.

सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शरीक होंगे पीएम

कबीर अकादमी में संत कबीर के उपदेशों और विचारों के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया जाएगा. बाद में प्रधानमंत्री मगहर में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे और एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शरीक होंगे. प्रधानमंत्री ने अपने 'मन की बात' संबोधन के दौरान रविवार को 15वीं शताब्दी के इस महान संत के योगदान और अंधविश्वास को दूर करने से जुड़े उनके कार्यो को याद किया था. पीएम मोदी ने कहा था कि संत कबीरदास ने अपनी अंतिम सांसे मगहर में ली थी, जबकि लोगों में यह आम धारणा है कि जिसकी भी मृत्यु वहां होती है, उसे स्वर्ग की प्राप्ति नहीं होती.

बीजेपी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्येन्द्र सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री ने साल 2014 में गोरखनाथ पीठ से जिस प्रकार से संदेश दिया था, इस बार वे कबीरदास जी की निर्वाणस्थाली से संदेश देंगे. उन्होंने बताया कि इस दौरान होने वाली रैली में बड़ी संख्या में लोगों के मौजूद रहने की उम्मीद है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री की आगवानी करेंगे. वहां से दोनों नेता हेलीकाप्टर से मगहर जायेंगे.

सीएम योगी का टोपी पहनने से इनकार

बता दें कि पीएम मोदी के दौरे से पहले कल तैयारियों का जायजा लेने संत कबीर की मजार पर पहुंचे सीएम योगी ने मुस्लिम टोपी पहनने से इनकार कर दिया. सीएम योगी को जब मजार के संरक्षक खादिम हुसैन ने टोपी पहनानी चाही तो सीएम योगी ने साफ मना कर दिया. जिससे विवाद खड़ा हो गया.

पीएम मोदी ने भी सीएम रहते हुए नहीं पहनी थी टोपी

इस बीच कबीर की मजार के संरक्षक खादिम अंसारी ने कहा विवाद की कोई वजह नहीं है. सीएम योगी ने कहा मैं टोपी नहीं पहनना चाहता. उन्होंने मुस्कुरा कर टोपी लौटा दी. गौरतलब है कि पीएम मोदी भी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने मुस्लिम टोपी पहनने से इकार कर दिया था.

यह भी पढ़ें-

कबीर की मजार पर सीएम योगी आदित्यनाथ का टोपी पहनने से इनकार

अमरनाथ के लिए श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था रवाना, खराब मौसम ने पहलगाम में रोकी यात्रा

बड़ी राहत: दिल्ली-NCR में मानसून की दस्तक, रात में हुई झमाझम बारिश से प्रदूषण में आई कमी IrevsInd: पहले टी 20 में चमके रोहित और कुलदीप, आयरलैंड को 76 रनों से हराया
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'
अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'
झारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, CBI जांच की मांग
झारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, CBI जांच की मांग
किसान रजिस्ट्री में यूपी का 10वां स्थान, 85% लक्ष्य किया पूरा
किसान रजिस्ट्री में यूपी का 10वां स्थान, 85% लक्ष्य किया पूरा
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget