एक्सप्लोरर

उन्नाव गैंगरेप कांड की सीबीआई जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को एक याचिका दायर कर उत्तर प्रदेश में बीजेपी के विधायक द्वारा एक युवती के साथ कथित गैंगरेप और पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत मामले में सीबीआई द्वारा जांच कराने की मांग की गई है.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को एक याचिका दायर कर उत्तर प्रदेश में बीजेपी के विधायक द्वारा एक युवती के साथ कथित गैंगरेप और पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत मामले में सीबीआई द्वारा जांच कराने की मांग की गई है. अधिवक्ता एम.एल. शर्मा ने अपनी याचिका में 3 करोड़ रुपये के मुआवजे तथा पीड़िता के परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है.

शर्मा ने कहा कि इस मामले को सीबीआई के पास जांच के लिए भेजा जाना चाहिए, ताकि सही निष्पक्ष जांच हो सके.

उन्होंने कहा, "हिरासत में पीड़िता के पिता की मौत राज्य की सत्ताधारी पार्टी के इशारे पर पुलिस द्वारा अत्याचार का एक स्पष्ट मामला है. यह मामला अब यूपी पुलिस के खिलाफ है और यूपी पुलिस खुद के खिलाफ जांच नहीं कर सकती."

इससे पहले, उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्नाव के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और अन्य लोगों के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों और लड़की के पिता की मौत के मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया.

पुलिस ने माखी थाना गृह अधिकारी और पांच हवलदार सहित छह कर्मियों को निलंबित कर दिया है, और सेंगर के भाई अतुल सिंह व उसके चार सहयोगियों - बाऊ, विनीत, शैलू और सोनू को गिरफ्तार किया है.

पीड़िता ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर खुद को आग लगाने की कोशिश की थी. वह गैंगरेप मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रही थी. बाद में रविवार को पीड़िता के पिता को पुलिस ने उठा लिया और कथित तौर पर अतुल सिंह और उनके सहयोगियों द्वारा उनकी पिटाई की गई, जिससे पीड़िता के पिता की पुलिस स्टेशन में मौत हो गई.

इस घटना ने राज्य में एक राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है और सत्ताधारी दल को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है. जिला प्रशासन ने इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच का भी आदेश दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज? हल्की बारिश का अनुमान
दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज? हल्की बारिश का अनुमान
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget