एक्सप्लोरर

राफेल मुद्दा: केशव प्रसाद मौर्य ने साधा कांग्रेस पर निशाना, बोले- महागठबंधन को राफेल से उड़ा देंगे

मौर्य ने कहा कि कांग्रेस ने झूठ की एक इमारत खड़ी की थी. पूरा देश जानता है कि कांग्रेस झूठ बोलने की एक ऑटोमेटिक मशीन है. उसने राफेल मुद्दे पर झूठ बोला और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया.

पटना: राफेल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सोमवार को बीजेपी ने देश के 70 अलग-अलग जगहों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर निशाना साधा. इसी कड़ी में यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पटना में बीजेपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर हमला किया. वहीं सज्जन कुमार को हुई सजा पर उन्होंने कहा कि जो दोषी होगा उसे न्यायपालिका दंड देगी. इसके अलावा 2019 में संभावित महागठबंधन पर उन्होंने कहा कि महागठबंधन को राफेल से उड़ा देंगे.

मौर्य ने कहा कि कांग्रेस ने झूठ की एक इमारत खड़ी की थी. पूरा देश जानता है कि कांग्रेस झूठ बोलने की एक ऑटोमेटिक मशीन है. उसने राफेल मुद्दे पर झूठ बोला और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी टीम के झूठ पर तमाचा पड़ा है.

यूपी के डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि राहुल गांधी और उनकी पूरी टीम ने नरेंद्र मोदी पर ऐसा घिनौना आरोप लगाया जिसे देश नहीं सुन सकता. बीजेपी के लिए पहले देश और फिर दल होता है लेकिन कांग्रेस के लिए बिल्कुल उलटा है. कांग्रेस का इतिहास ही रक्षा सौदों में घोटाले का रहा. आकाश से लेकर पाताल तक कांग्रेस ने कोई ऐसी जगह नहीं छोड़ी जहां घोटाले न हुए हों. जब कोई संस्था उनके अनुकूल फैसला करे तो ठीक लेकिन अगर उनके खिलाफ हो जाये तो गलत हो जाती है.

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इन लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ही सवाल खड़े किए जिससे स्पष्ट है कि उन्हें देश की संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है. कांग्रेस को विपक्ष की कुर्सी पर बैठना नहीं पच रहा. राहुल गांधी की देशभक्ति पर सवाल खड़े हो गए हैं. अगर राहुल गांधी में नैतिकता बची है तो उन्हें पार्टी अध्यक्ष और लोकसभा से इस्तीफा देना चाहिए और साथ ही देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए.

इनकी पार्टी के नेता राहुल गांधी के कहने पर पाकिस्तान गए और उनके सेनाध्यक्ष को गले लगाया. इनके नेता हमारे सेनाध्यक्ष को 'सड़क का गुंडा' कहते हैं. बीजेपी के देश की भलाई के लिए किए जा रहे काम कांग्रेस को नहीं पच रहे इसलिए ऐसे उल्टे-सीधे आरोप लगा रहे हैं. कांग्रेस एक ईमानदार सरकार को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उन्हें प्रधानमंत्री से माफी मांगनी चाहिए.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन की बैठक में उद्धव ठाकरे गुट शामिल होगा या नहीं? सामने आया बड़ा अपडेट
इंडिया गठबंधन की बैठक में उद्धव ठाकरे गुट शामिल होगा या नहीं? सामने आया बड़ा अपडेट
'वेज बिरयानी नहीं, वेज पुलाव लिखिए', हरिद्वार में बिरयानी शब्द पर विवाद, सड़कों पर उतरे साधु-संत
'वेज बिरयानी नहीं, वेज पुलाव लिखिए', हरिद्वार में बिरयानी शब्द पर विवाद, सड़कों पर उतरे साधु-संत
Punjab News: पटियाला में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत! परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
पटियाला में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत! परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
Kanpur News: सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी विशेषाधिकार हनन मामला, विधानसभा सचिवालय ने प्रशासन से मांगी रिपोर्ट
कानपुर: सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी विशेषाधिकार हनन मामला, विधानसभा सचिवालय ने प्रशासन से मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
'बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर...' संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
'बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर...' संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
भारत की कप्तानी मिलने के बाद आई श्रेयस अय्यर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कुछ कहा
भारत की कप्तानी मिलने के बाद आई श्रेयस अय्यर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कुछ कहा
शाहरुख-रजनीकांत नहीं, इंडिया का सबसे महंगा एक्टर बना ये हीरो, एक फिल्म के लिए वसूले 300 करोड़!
शाहरुख-रजनीकांत नहीं, इंडिया का सबसे महंगा एक्टर बना ये हीरो, एक फिल्म के लिए वसूले 300 करोड़!
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget