एक्सप्लोरर

पटना यूनिवर्सिटी चुनाव: हमले पर जेडीयू नेता प्रशांत किशोर बोले- गुंडों को चेहरा न बनाए ABVP

गाड़ी पर हमले के बाद जेडीयू नेता प्रशांत किशोर ने कहा कि पटना यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव में संभावित हार की घबराहट मेरी गाड़ी पर पत्थर मारने से कम नहीं होगी.

पटना: बिहार के पटना यूनिवर्सिटी में 5 दिसंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव को लेकर जमकर बवाल हो रहा है. इस बवाल में सत्तारूढ़ दल जेडीयू और बीजेपी की छात्र इकाई आमने-सामने है. कल पटना यूनिवर्सिटी से निकलने के दौरान जेडीयू के अपाध्यक्ष और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशार पर छात्रों ने पथराव किया जिससे उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया. हालांकि चोटें नहीं आई है. हमले का आरोप एबीवीपी पर है.

प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर हमले की पुष्टि की है. उन्होंने हमले को लेकर एबीवीपी पर निशाना साधा है. जेडीयू नेता ने कहा, ''एबीवीपी आप कुछ गुंडों और असामाजिक तत्वों को बिहार में अपना चेहरा बनने देने से बेहतर कर सकते हैं. पटना यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव में संभावित हार की घबराहट मेरी गाड़ी पर पत्थर मारने से कम नहीं होगी.''

पटना यूनिवर्सिटी में सत्तारूढ़ दलों के बीच आपसी तनातनी ने विपक्षी दलों को हमलावर होने का मौका दे दिया है. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा, ''नीतीश जी, छात्र संघ चुनाव में आप इतने निम्नस्तर तक जाकर हस्तक्षेप कर रहे है कि आपके सहयोगी दल BJP के 8 विधायक, मंत्री दो दिन से आपके और सरकार के ख़िलाफ प्रेस रिलीज जारी कर थू-थू कर रहे है. आपने अपने मित्र और महंगे निजी नौकरों तक को VC के पास भेजकर छात्र चुनाव में घिन्न मचा दिया है.''

कब हुआ हमला? कल यूनिवर्सिटी चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रशांत किशोर यूनिवर्सिटी के वीसी रासबिहारी सिंह से मिलने उनके आवास पर गये थे. इसको लेकर छात्र नाराज हो गए और प्रशांत किशोर से सफाई मांगने लगे कि आखिर वो क्यों मिलने आए थे? प्रशांत किशोर का कहना है कि उनके चाचा डिजास्टर मैनेजमेंट के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. इसी सिलसिले में बात करने के लिए वीसी आवास पहुंचे थे. बीजेपी का आरोप है कि प्रशांत किशोर छात्रसंघ चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं.

एबीवीपी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अभिनव प्रकाश ने कहा, ''हम प्रशांत किशोर का सम्मान करते हैं लेकिन उन्हें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए. वे बहुत ज्यादा हस्तक्षेप कर रहे हैं. यूनिवर्सिटी के चुनाव का दायरा छात्रों तक ही सीमित रहना चाहिए.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: CM फडणवीस पर भड़की कांग्रेस, सपकाल बोले- 'ये इतिहास के सबसे...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: CM फडणवीस पर भड़की कांग्रेस, सपकाल बोले- 'ये इतिहास के सबसे...'
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
'जो लोग शामिल थे उनका एनकाउंटर हो', टाइगर श्रॉफ गोलीकांड पर BJP नेता ने की मांग
'जो लोग शामिल थे उनका एनकाउंटर हो', टाइगर श्रॉफ गोलीकांड पर BJP नेता ने की मांग

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget