एक्सप्लोरर

छोटे भाई ने सुपारी देकर करवाई बड़े भाई की हत्या, भाभी के साथ प्रेम संबंध में बन रहा था रोड़ा, छह गिरफ्तार

पुलिस ने छोटे भाई सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया हैछोटे ने भाई ने सुपारी किलर को दो लाख रुपये की सुपारी दी थी

पटना: 29 जनवरी को पटना के प्रोफेसर शिवनारायण राम की हत्या मामले की गुत्थी पुलिस ने आज सुलझा ली. पुलिस ने इस मर्डर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि प्रोफेसर की पत्नी और छोटे भाई ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी. मंगलवार को पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रोफेसर शिवनारायण राम की हत्या उनके छोटे भाई ने करवाई. छोटे भाई का प्रोफेसर की पत्नी से ही पिछले दस साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. ऐसे में छोटे भाई ने प्रोफेसर की हत्या 29 जनवरी को सुपारी किलर से करवा दी.

एसएसपी ने बताया कि पटना पुलिस को इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में सफलता मिली. छोटे भाई और सुपारी किलर सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसएसपी ने बताया की दोनों के बीच के संबंध का प्रोफेसर ने कई बार विरोध भी किया था. इस वजह से दोनों भाइयों में जमकर मारपीट भी हुई थी.

पुलिस ने बताया की प्रोफेसर के छोटे भाई वीरेन्द्र राम ने अपने बिजनेस पार्टनर जो दवा दुकानदार है उसके साथ मिलकर भाई की हत्या करवा दी. पिछले एक साल से हत्या की साजिश रची जा रही थी. हत्या की सुपारी के तौर पर किलर को दो लाख रुपये दिए गए. इस हत्या को छह अपराधियों ने अंजाम दिया. एसएसपी ने बताया कि यह हत्या 22 जनवरी को ही हो जाती लेकिन किसी कारणवश अपराधी सफल नहीं हो सके थे.

शिवनारायण राम पटना के टीपीएएस कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस के प्रोफेसर थे. जबकि प्रोफेसर के पिता एक रिटायर्ड कमिश्नर थे. पटना मे दिनदहाड़े 29 जनवरी को शिवनारायण राम को गोली मार दी थी. घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल प्रोफेसर को आनन फानन में पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया था. इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. ये घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र चांदमारी रोड पर हुई. पुलिस के अनुसार प्रोफेसर शिवनरायण राम पूर्वी इंदिरापुरी के रहने वाले थे. वे बैंक से अपने घर जा रहे थे तभी उनपर हमला हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget