एक्सप्लोरर

महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के लिए एडल्ट कंटेंट जिम्मेदार: पप्पू यादव

कानून व्यवस्था के सवाल पर लोकसभा सांसद ने कहा, ''कानून पहले से सशक्त था और अब नया कानून लाया गया है. लेकिन लोगों की मानसकिता ही खराब हो चुकी है.''

नई दिल्ली: बिहार के सहरसा जिले में स्कूल जा रही लड़की से हुई छेड़छाड़ की घटना का जिक्र करते हुए लोकसभा सासंद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने इस तरह के अपराधों के लिए एडल्ट कंटेंट को जिम्मेदार बताया है. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि पॉर्न की वजह से पति-पत्नी के रिश्ते भी खराब हो रहे हैं. पप्पू यादव ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के मामले में देशभर की स्थिति खराब है लेकिन बिहार की हालत सबसे ज्यादा खराब है. उन्होंने शेल्टर हाउस कांड का जिक्र करते हुए इसे दुनिया का सबसे बड़ा गुनाह बताया. बिहार की दूसरी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों की मानसिकता खराब हो गई है.

पप्पू यादव ने कहा, ''इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं. लोग महिलाओं का सम्मान करना बंद कर चुके हैं. पहले मैं समझता कि तथाकथित लोग सेक्स और पैसे के लिए पागल होते जा रहे हैं, लेकिन आज गांव के आम आदमी की मानसिकता राजा-महाराजा के जमाने से भी बुरी होती जा रही है.’’ कानून व्यवस्था के सवाल पर लोकसभा सांसद ने कहा, ''कानून का इकबाल खत्म हो चुका है. लोगों की मानसकिता ही खराब हो चुकी है.''

क्या है पूरा मामला

सहरसा में दिनदहाड़े कुछ मनचलों ने दिन दहाड़े एक स्कूल जाती लड़की के साथ छेड़खानी की है. इतना ही इस घटना का वीडियो भी बना कर वायरल किया गया. वीडियो में लड़की मनचले लड़कों से परेशान ना करने के लिए प्रार्थना भी कर रही है. इतना ही लड़की के साथ चल रहे एक लड़के जिनसे लड़की को बचाने की कोशिश की उसे भी पीटा गया. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए पीड़ित लड़की और अभियुक्त की पहचान कर ली है.

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में पंकज यादव नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है. सहरसा सदर के डीएसपी प्रभाकर तिवारी ने कहा कि पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज कर बाकी आरोपियों को भी जल्द से जल्द पड़कने का प्रयास करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget