एक्सप्लोरर

MP-छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव की प्रकिया शुरू, नक्सल प्रभावित इलाकों में 15 साल बाद चुनाव

मध्यप्रदेश में पंचायत चुनवा की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं. ग्रामीण विकास विभाग ने वार्ड और पदों के आरक्षण लिस्ट जारी कर दी है. छत्तीसगढ़ में 15 साल बाद नक्सल प्रभावित इलाकों में पंचायत के चुनाव कराए जाएंगे.

भोपाल: मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है. ग्रामीण विकास विभाग ने वार्ड और पदों के आरक्षण लिस्ट जारी कर दी है. इसके साथ ही पंचायत के वार्ड, सरपंच पद, जनपद और जिला पंचायत के वार्ड, जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद के आरक्षण के लिए सूचना जारी कर दी गई है. 27 जनवरी को पंचायतों के वार्ड और सरपंच पद का आरक्षण जारी हो चुका है. वहीं छत्तीसगढ़ में 15 साल बाद नक्सल प्रभावित इलाकों में पंचायत के चुनाव कराए जाएंगे.

जिला पंचायत अध्यक्ष आरक्षण की कार्रवाई प्रदेश स्तर पर

सरपंच पदों के आरक्षण के बाद अब 30 जनवरी को जनपद और जिला पंचायत के वार्ड के साथ जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद का आरक्षण किया जाना है. जिला पंचायत के अध्यक्ष के आरक्षण की कार्रवाई प्रदेश स्तर पर होनी है. इसकी रूपरेखा अलग से घोषित की जाएगी. पंचायत चुनाव का कार्यक्रम पंचायत एवं ग्रामीण विकास के अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव ने जारी किया है.

आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर विभाग को रिपोर्ट सौंपेंगे कलेक्टर

पंचयात चुनाव के किए जिला कलेक्टरों को तीन फरवरी तक आरक्षण प्रक्रिया समाप्त करके रिपोर्ट कमिश्नर पंचायतराज के कार्यालय और राज्य निर्वाचन आयोग को भेजनी है. गैर अनुसूचित क्षेत्र के सरपंच और जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद लॉटरी निकालकर आरक्षित किए जाएंगे. वहीं अनुसूचित क्षेत्र की सभी पंचायत के सरपंच और जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित रखे जाएंगे. अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए वार्ड आरक्षण आबादी के हिसाब से होगा. वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए पद लॉटरी निकालकर आरक्षित किए जाएंगे.

नक्सल प्रभावित बस्तर में 15 साल बाद चुनाव

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र की पांच ग्राम पंचायतों में 15 साल में पहली बार पंचायत चुनाव होने हैं. छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के दंतेवाड़ा, सुकमा, जगदलपुर, कोंडागांव, कांकेर और नारायणपुर में तीन चरणों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे.

ये भी पढ़ें

अजब-गजब: बच्चों को पढ़ाने की नहीं, यूपी में महिला शिक्षकों को मिली दुल्हन सजाने की जिम्मेदारी बिहार: तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश को लिखी चिट्ठी, 'डबल इंजन' सरकार के वादे याद दिलाए
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में 5 करोड़ की ठगी, फिर भी खाली हाथ रह गए साइबर ठग! जानिए कैसे बच गई पूरी रकम
गाजियाबाद में 5 करोड़ की ठगी, फिर भी खाली हाथ रह गए साइबर ठग! जानिए कैसे बच गई पूरी रकम
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मानसून मेहरबान, आज भी बारिश के आसार; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-एनसीआर में मानसून मेहरबान, आज भी बारिश के आसार; जानें IMD का अपडेट
Maharashtra: स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में नहीं बिकेंगे एनर्जी ड्रिंक, फडणवीस सरकार ने लगाया बैन
महाराष्ट्र: स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में नहीं बिकेंगे एनर्जी ड्रिंक, फडणवीस सरकार ने लगाया बैन
नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
Embed widget